8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हर रविवार 30 मिनट की सफाई

डेंगू-मलेरिया से बचाव के लिए अभियान
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भीलवाड़ा

•

image

Suresh Jain

•

Updated: 1 Aug 2021, 9:21 AM IST

हर रविवार 30 मिनट की सफाई

हर रविवार 30 मिनट की सफाई

भीलवाड़ा।
जिले में मौसमी बीमारियों से निपटने के लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग विशेष अभियान चला रहा है। घर-घर सर्वे से आमजन को जागरूक किया जा रहा है। डिप्टी सीएमएचओ डॉ. घनश्याम चावला ने बताया कि मलेरिया, डेंगू का मच्छर साफ पानी में अंडे देता है। जिससे लार्वा बनता है। सात दिन बाद लार्वा से मच्छर बनना शुरू हो जाता है। जिले को मलेरिया, डेंगू मुक्त बनाने के लिए आमजन अपने घर से ही शुरुआत करें और लार्वा को मच्छर बनने से रोकें।
चावला ने बताया कि डेंगू-मलेरिया की रोकथाम के लिए हर रविवार को 30 मिनट मलेरिया डेंगू पर वार अभियान चला रहे हैं। घर के प्रत्येक सदस्य 30 मिनट तक भागीदारी निभाकर जिले को डेंगू, मलेरिया से मुक्त बनाएं। घरों के पास पानी जमा न होने दें। पानी से भरे गड्ढ़ों में मिट्टी भरें। घरों के आस-पास नालियों तथा पानी से भरा गडढ़ों में जला हुआ तेल, करोसिन आदि डाले। ताकि आस-पास मच्छर नहीं हो सके।