21 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

35 कोविड हेल्थ कंसलटेंट लगेंगे

कोरोना रोकथाम का काम करेंगे

less than 1 minute read
Google source verification
35 कोविड हेल्थ कंसलटेंट लगेंगे

35 कोविड हेल्थ कंसलटेंट लगेंगे

भीलवाड़ा।
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग जिले में कोरोना रोकथाम के लिए 25 कोविड हेल्थ कंसलटेंट लगाएगी। सीएमएचओ डॉ. मुस्ताक खान ने बताया कि ये घर-घर सर्वे एवं दवाई वितरण को गति देने का काम करेंगे। नागरिक सुरक्षा विभाग की ओर से स्वंयसेवकों की तर्ज पर कोविड हेल्थ कंसलटेंट एवं कोविड स्वास्थ्य सहायक की नियुक्ति 31 जुलाई तक के लिए होगी। कंसलटेंट की न्यूनतम योग्यता एमबीबीएस एवं राजस्थान मेडिकल काउसिंल में पंजीयन निर्धारित किया गया। कंसलटेंट का मासिक मानदेय 39,300 रुपए है। इनकी सेवा कोविड कंसलटेशन सेंटर, घर-घर सर्वे व पर्यवेक्षण में ली जाएगी।
वहीं पंचायत पर एक, पीएचसी पर दो, सीएचसी पर तीन तथा शहरी क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड के लिए दो कोविड स्वास्थ्य सहायक भी लगाए जाएंगे। जिला चिकित्सालय कोविड केयर सेंटर, ऑक्सीजन मॉनीटरिंग एवं कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग में इस्तेमाल किया जाएगा। न्यूनतम योग्यता नर्स ग्रेड-द्वितीय अथवा जीएनएम एवं आरएनसी में पंजीयन है। स्वास्थ्य सहायक का मासिक मानदेय 7,900 रुपए तय किया है।
एेसे होगा नियोजन
नियोजन के लिए समाचार पत्रों में 5 दिवस की संक्षिप्त विज्ञप्ति जारी होगी। स्थानीय अभ्यर्थियों को वरीयता मिलेगी। कंसलटेंट के लिए पीजी (एमडी) मेडिसिन एवं एनेस्थिसिया अभ्यर्थी को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके बाद स्थानीय आशार्थियों में से एमबीबीएस के प्राप्तांक के आधार पर मेरिट बनाएंगे। स्वास्थ्य सहायक के लिए स्थानीय अभ्यर्थियों को शैक्षणिक योग्यता एवं तकनीकी योग्यता के प्रतिशत के आधार पर मेरिट बनाएंगे।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग