रात मेंं इसे देखने आने वाले लोगों का कहना है कि कुछ समय पहले लगाई लाइट खराब हो गई। यहां वड़ोदरा से तैयार 900 किलो वजनी गदा व तीर-कमान लगाए हैं। इनकी लाइट खराब होने लगी है। इसका लोकार्पण 17 दिसम्बर 2022 को सांसद सुभाष बहेडि़या ने किया था।
जानकारी के अनुसार सीढि़यां व सर्कल के चारों ओर का ग्रेनाइट पत्थर टूटने लगा। पत्थर स्थानीय बाजार से खरीदा है। नगर परिषद के अधिकारियों का कहना है कि किसी वाहन का टायर लगने से सीढि़यां टूट गई थी। उसे ठीक करने को ठेकेदार को बोला दिया था। दो माह बाद भी वह ठीक नहीं हो पाई है। लोगों का आरोप है, निर्माण में घटिया सामग्री इस्तेमाल हुई।