6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

46 जने कोरोना संक्रमित निकले, एक की उदयपुर में मौत

सिम्टोमेटिक 25, एसिम्टोमेटिक 15 व 6 अन्य का पत्ता नहीं चला

2 min read
Google source verification
46 Jane Corona got infected, one died in Udaipur in bhilwara

46 Jane Corona got infected, one died in Udaipur in bhilwara

भीलवाड़ा .

कोरोना संक्रमितों की संख्या में तीन दिन से थोड़ी कमी तो आई है, लेकिन लगातार निकल रहे संक्रमितों पर ब्रेक नहीं लग पा रहा है। रविवार को दो अलग-अलग सूची में 46 जने संक्रमित निकले है। संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2575 हो गई है। जबकि एक जने की उदयपुर के निजी अस्पताल में मौत हो गई है। इससे मृतकों की संख्या बढ़कर 33 हो गई है। संक्रमितों में सिम्टोमेटिक २५, एसिम्टोमेटिक १५ व ६ अन्य का पत्ता नहीं चला की वह किन कारणों से संक्रमित हुए है। इनमें भीलवाड़ा के ३९, जहाजपुर, सुवाणा, हमीरगढ़, शाहपुरा, सहाड़ा, मांडल व कोटड़ी के १-१ जने शामिल है।
आरआरटी प्रभारी डॉ. घनश्याम चावला ने बताया कि संक्रमितों में ईएसआई दो का नर्सिंग कर्मचारी, विधार्थी, खनन कम्पनी का कम्प्यूटर ऑपरेटर, कांस्टेबल, वकील, जीएनएम, एएनएम, एसआई, गल्र्स स्कूल की अध्यापिका, बनेड़ा एसबीआईबैंक कर्मचारी, रीको ऑफिस का कर्मचारी, सिक्योंर का कर्मचारी, कोटा में अध्ययनरत दो छात्रा, नगर परिषद का सफाई कर्मचारी तथा अध्यापक शामिल है। चावला ने बताया कि शहर के आरसी व्यास-आरके कॉलोनी, पांसल रोड स्थित अनुकम्पा, संजय कॉलोनी, महिला आश्रम रोड़, बापू कॉलोनी, आयकर विभाग के पास शास्त्रीनगर, सीताराम जी की बावड़ी के पास, विद्युतनगर संजय कॉलोनी, आदर्शनगर की गली नम्बर ४ में से मॉ व बेटा, तिलकनगर में मॉ व बेटा, शास्त्रीनगर स्थित मधुवन वाटिका के पास, शास्त्रीनगर स्थित चौथमाता मंदिर के पास, बापूनगर, चन्द्रशेखर आजाद नगर, बापूनगर स्थित एक निजी चिकित्सालय के पास, सांगानेर गेट, रूक्मणी कॉलोनी, नागौरी मोहल्ला, गायत्रीनगर, एमजीएच परिसर क्षेत्र के ३९ जने शामिल है। इसके अलावा जहाजपुर के जालरा, सुवाणा के टगो का खेड़ा, हमीरगढ़ स्थित धागा फैक्ट्री, शाहपुरा के बस स्टैण्ड के सामने, सहाड़ा के खटीक मोहल्ला, मांडल के बेमाली गांव, कोटड़ी क्षेत्र के पारोली स्थित लूहारो का मोहल्ला निवासी शामिल है।
श्रेणी के आधार पर संक्रमित
११ एक दूसरे से सम्पर्क से संक्रमित
२४ सर्दी, जुकाम व खांसी
०३ प्रवासी अन्य राज्यों से
०६ अन्य श्रेणी के
०२ रेण्डम जांच कराई
४६ कुल योग
...............
कोरोना संक्रमित की उदयपुर में मौत
भीलवाड़ा . शहर के कावांखेड़ा निवासी व कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति की उदयपुर के एक अस्पताल में उपचार के दौरान बीती रात मौत हो गई। इसके साथ ही मृतकों की संख्या बढकर ३३ हो गई है। महात्मा गांधी अस्पताल के अनुसार कावांखेड़ा शिवनगर में रहने वाले महावीर मारू की पिछले दिनों तबीयत खराब होने पर उसे निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां हालत गंभीर होने से परिजन उसे उदयपुर ले गए। उपचार के दौरान वहां की गई जांच में वह कोरोना संक्रमित निकला। महावीर ने शनिवार रात को उपचार के दौरान उदयपुर में दम तोड़ दिया।