8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मांडल-आसींद में सरपंच पद के लिए सामने आए 494 प्रत्याशी

पंचायती राज द्वितीय चरण के चुनाव में आज नाम वापसी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भीलवाड़ा

•

image

Suresh Jain

•

Updated: 25 Sep 2020, 12:06 AM IST

494 candidates appeared for the post of sarpanch in Mandal-Aasind in bhilwara

494 candidates appeared for the post of sarpanch in Mandal-Aasind in bhilwara

भीलवाड़ा।
पंचायती राज चुनाव के दूसरे चरण में बुधवार को आसींद की २८ पंचायतों में सरपंच पद के लिए २९१ तथा मांडल की १६ पंचायतों में २०६ जनों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। मांडल में २२६ वार्ड पंच के लिए ५८८ तथा आसींद में ३३६ वार्ड पंच के लिए ९९० पर्चे दाखिल किए गए। इनकी समीक्षा गुरुवार सुबह 10 बजे से होगी। उसी दिन दोपहर ३ बजे तक नाम वापसी होगी। मतदान ३ अक्टूबर को सुबह ७.३० से शाम 5.30 बजे तक होगा। उसी दिन मतगणना होगी। अगले दिन उपसरपंच चुने जाएंगे।
मांडल. उपखण्ड अधिकारी महिपाल सिंह ने बताया कि मांडल में 20 सरपंच ११८ पंच, मेजा में 15 सरपंच 37 पंच, बागोर में सरपंच के 28 व 96 पंच, केरिया में 7 सरपंच व 27 वार्ड पंच, पिथास में 8 सरपंच व 23 पंच, बावड़ी 20 सरपंच व 25 पंच, भादू में १३ सरपंच व 29 पंच, भगवानपुरा १४ सरपंच व 31 पंच, सन्तोकपुरा १६ सरपंच व 31 पंच, भीमडिय़ास में 8 सरपंच व 15 पंच, घोडास में 9 सरपंच व 26 पंच, लिर्डिया में 14 सरपंच व 22 पंच, धुवाला में 8 सरपंच व 19 पंच, नीम का खेड़ा में ९ सरपंच व 33 पंच, चाखेड़ में 11 सरपंच व 27 पंच, लुहारिया में 6 सरपंच व 29 पंचों ने आवेदन किया।
आसीन्द. पंचायत समिति क्षेत्र की 28 सरपंच पद के लिए २९१ व 336 पंच के लिए ९९० नामांकन भरे। कालियास में सरपंच के १०, आमेसर 14, बराना 3, बरसने 12, बोरएला 13, ब्रा. सरेरी 13, दातडा 4, दडावत 15, दौलतगढ़ 14, गांगलास 14, ईरास 6, झालरिया 9, कालियास 12, कावलास 4, करजालिया 9, कटार 5, लाछुड़ा 6, मालासेरी 10, मोड़ का निंबाहेड़ा 8, मोतीपुर 3, नेगेडिया 11, पालड़ी 13, परसौली 16, रघुनाथपुरा 29, रतनपुरा (लाछुड़ा) 4, रूपपुरा 16, शंभूगढ़ 10, तिलोली में 12 जने ने कुल 291 नामांकन दाखिल किए।