
कोठारी पुलिया को जोड़ने को बनेगी 500 मीटर की सड़क
भीलवाड़ा. नगर विकास न्यास की ट्रस्ट बैठक बुधवार को जिला कलक्टर आशीष मोदी की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट में हुई। इसमें कोठारी पुलिया के ओवरब्रिज को नीचे उतारने के लिए 500 मीटर सड़क बनाने को मंजूरी दी। पुलिया का कार्य 6 माह से बंद था। गोविंदपुरा, जाटों का खेड़ा और आरजिया में भूमि रूपान्तरण के प्रस्ताव सरकार को भेजे जाएंगे ताकि भूखंडों के पट्टे बन सकें। पांसल चौराहे का नाम अब राणा पूंजा चौराहा करने का प्रस्ताव लिया।
न्यास अध्यक्ष आशीष मोदी ने बताया कि गोविन्दपुरा में पत्रकार कॉलोनी को बहुउद्देशीय योजना से बाहर निकालकर रियायती दर पर भूखण्ड का प्रस्ताव लिया। न्यास सचिव रजनी माघीवाल ने बताया कि बुनकर, लक्षकार, राव समेत 8 से 10 समाज व संस्थाओं को भूखण्ड देने के प्रस्ताव लिए गए। जोनल प्लान 3 में आबादी क्षेत्र में बदलाव को मंजूर किया।
40 करोड़ की योजना पर मुहर
जोधड़ास चौराहे के पास कोठारी नदी पर 250 मीटर हाइलेवल ब्रिज है। इसे उतारने को जमीन नहीं थी। पुलिया समाप्त होते ही खातेदारी जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा। 34 करोड़ का पुल है। गोविंदपुरा से जोड़ने वाले ब्रिज से 200 फीट एप्रोच रोड के लिए खातेदारों की भूमि ली जानी है। अब 500 मीटर की रोड बनेगी। इसके पास पत्रकार कॉलोनी विकसित की जा रही है।
Published on:
22 Jun 2023 10:39 am
बड़ी खबरें
View Allभीलवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
