
पहले चरण में टीके से छूटे 5017 हेल्थ वर्कर
भीलवाड़ा।
जिले में २९ जनवरी तक कोरोना वैक्सीन को पहला चरण पूरा हो गया है। स्वास्थ्य विभाग को जिले में पंजीकृत सभी डॉक्टर्स और नर्सिंग कर्मियों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य २९ जनवरी तक हर हाल में पूरा करने के निर्देश दिए थे। हालांकि जिले में अब तक १३,४७३ पंजीकृत डॉक्टर्स व नर्सिंग स्टाफ को टीका लग पाया। अब कुल पंजीकृत १८,४९० में से ५०१७ को वैक्सीन की पहली डोज नहीं लग पाई है।
आरसीएचओ डॉ. संजीव शर्मा ने बताया कि शनिवार तक जिले में १८५ सेंटरों पर टीकाकरण हुआ। १३,४७३ ने टीके लगाए जबकि ९४५ हेल्थ वर्कर टीका केंद्र पर आए लेकिन किन्ही कारणों से टीका नहीं लगवाया। ४०७२ जनों ने टीके नहीं लगवाए है। अब सरकार से नए निर्देश मिलने के बाद ही टीके लगाए जाएंगे। ३ या ४ फरवरी से टीके का दूसरा चरण शुरू होगा।
चिकित्सा विभाग के अनुसार, जिन हेल्थ वर्कर ने टीके नहीं लगवाए, उनके नाम पर सरकार के अगले आदेश तक कोई विचार नहीं किया जाएगा। माना जा रहा है कि ऐसे हेल्थ वर्कर को बाद में खुद के खर्चे पर टीके लगवाने होंगे। हालांकि सरकार ने ऐसे हैल्थ वर्कर के नाम को रिफ्यूज करने को कहा है जिन्होंने टीके नहीं लगवाए है। हालांकि टीके लगाना स्वैच्छिक है।
ब्लाक लक्ष्य सेंटर टीके लगे नहीं लगाए रिफ्यूज
आसीन्द १५४९ १४ १०५८ ९ ४८२
बनेड़ा ७७२ ७ ५४८ १० २१४
गुलाबपुरा ८७४ ९ ६६६ १५२ ५६
जहाजपुर १४०९ १४ १०४५ १ ३६३
कोटड़ी १०८१ १२ ७१५ ३ ३६३
मांडल १२९० १३ ८८६ २ ४०२
मांडलगढ़ १७१८ १७ १२५० ४३५ ३३
रायपुर ५५५ ६ ४०५ ५९ ९१
सहाड़ा ८१६ ७ ४७७ २ ३३७
शाहपुरा १२१९ १२ ९५९ ११६ १४४
सुवाणा १०६९ ११ ८२६ १ २४२
भीलवाड़ा ६,१३८ ६३ ४,६३८ १५५ १,३४५
कुल १८,४९० १८५ १३,४७३ ९४५ ४,०७२
Published on:
30 Jan 2021 09:53 pm
बड़ी खबरें
View Allभीलवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
