8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

602 पॉजिटिव मिले, 13 की मौत

कोरोना की दूसरी लहर का घातक हमलाप्रदेश में हम आठवें स्थान पर
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भीलवाड़ा

•

image

Suresh Jain

•

Updated: 23 Apr 2021, 12:21 PM IST

602 पॉजिटिव मिले, 13 की मौत

602 पॉजिटिव मिले, 13 की मौत

सुरेश जैन
भीलवाड़ा।
जिले में गुरुवार को ६०२ पॉजिटिव मिले। साथ ही संक्रमितों की संख्या बढ़कर १९१५२ हो गई है। इसमें शहरी क्षेत्र से २०२ और ग्रामीण क्षेत्र से ४०० संक्रमित सामने आए। अब तक ११२७५ रोगी डिस्चार्ज होकर घर पहुंच चुके हैं। ५००० होम आइसोलेशन में है। गुरुवार को १३ जनों की मौत हो चुकी है। अप्रेल में ६० जनों की मौत हुई है। अब तक २३८ लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि सरकारी विभाग ४५ रोगियों की ही मौत बता रहा है। संक्रमण के केसों में गुरुवार को भीलवाड़ा प्रदेश में आठवें स्थान पर पहुंच गया। एक्टिव केस के मामलों में भी भीलवाड़ा पांचवें स्थान पर हैं।
मृतकों में ६ महिलाएं
कोरोना उपचार के दौरान १३ जनों की मौत हुई है। इनमें आरके कॉलोनी के ७४ साल व ५० वर्षीय पुरुष, आमलियों की बारी के जैन मार्ग निवासी ६० वर्षीय महिला, मंगला चौक निवासी 50 वर्षीय महिला, मंगला चौक शाह जी का मोहल्ला निवासी 48 साल का पुरुष, सिंधुनगर निवासी 78 साल के शख्स, पुराना हाउसिंग बोर्ड शास्त्रीनगर का 79 साल के बुजुर्ग, सुभाषनगर का 47 साल का व्यक्ति, मांडलगढ़ की 55 साल की महिला, लालजी खेड़ा मांडल की 48 साल की महिला, बरुंदनी की 45 की महिला, बिहारीपुरा मांडलगढ़ के 57 साल का बुजुर्ग, चावण्डिया बनका खेड़ा कोटड़ी निवासी 50 साल की महिला की मौत हो गई है।
यहां मिले संक्रमित
आसीन्द में १, बनेड़ा में २७, बापूनगर ८, चपरासी कॉलोनी १८, चन्द्रशेखर आजादनगर २५, गुलाबपुरा ६२, काशीपुरी १५, कोटड़ी ६९, माण्डल ६६, माण्डलगढ़ ११८, रायपुर ७, सांगानेरी गेट ११, सहाड़ा ७८, सांगानेर १८, शाहपुरा २, शास्त्रीनगर ३६, सुभाषनगर ३२, सुवाणा में ९ कोरोना संक्रमित पाए गए है।
-------
प्रदेश में हम यहां
जिला- संक्रमित रोगी- एक्टिव रोगी
जयपुर-२३१७-२०१४८
जोधपुर-१९२१-१३८११
उदयपुर- १२१५-१०८५६
कोटा- ११२६-८५१८
अलवर- ७५६-५२२२
अजमेर- ६२३- ३६३७
बीकानेर- ६३४- ३६७८
भीलवाड़ा- ६०२- ५८५०