8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोरोना से 7 की मौत, आंकड़ा 101 हुआ

85 संक्रमित निकले
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भीलवाड़ा

•

image

Suresh Jain

•

Updated: 28 Sep 2020, 5:02 AM IST

7 killed by Corona, figure 101 in bhilwara

7 killed by Corona, figure 101 in bhilwara

भीलवाड़ा .

कोरोना संक्रमण से रविवार को सरकारी व निजी अस्पतालों में कुल 7 जनों की मौत हो गई। इससे मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 101 हो गया है। वही रविवार को 85 संक्रमित मिले। संक्रमितों का आंकड़ा 5766 पहुंच गया।
अस्पताल के अनुसार बीलिया निवासी मालती देवी (५७), गुलाबपुरा निवासी शकूर मोहम्मद (५५), सागांनेर रोड स्थित सोना रिसोर्ट के सामने रहने वाली बसन्तीदेवी जोशी (६०), भीलवाड़ा निवासी बालूराम खटीक, जहाजपुर निवासी गर्भवती महिला, तिलकनगर निवासी कमला देवी खोईवाल तथा सांगानेरी गेट निवासी व पत्रकार दिलीप अग्रवाल (५८) की मौत हो गई। अग्रवाल समाज के महामंत्री राकेश अग्रवाल ने बताया कि दिलीप अग्रवाल ने कोरोना लॉकडाउन के दौरान कोरोना योद्धा के रूप में लगातार ७५ दिन तक भोजन बनवाने में तन-मन से मदद की थी। वे सुबह से लाकर शाम तक अग्रवाल उत्सव भवन में रहकर काम को देख रहे थे। दिलीप पिछले १९ सितम्बर से महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती थे। इसी प्रकार कमला देवी भी पिछले कुछ दिनों से एमजीएच में भर्ती थी। यह आरआरटी प्रभारी व डिप्टी सीएमएचओ डॉ. घनश्याम चावला की भुवा है।