7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भीलवाड़ा में तैयार कपड़े की ड्रेस पहनेंगे 70 लाख विद्यार्थी

भीलवाड़ा . राज्य के सरकारी स्कूलों के आठवीं तक के विद्यार्थियों को अगले माह निशुल्क यूनिफार्म मिलेगी। प्रदेश में जहां 70 लाख तो भीलवाड़ा में 2.85 लाख विद्यार्थी स्कूल ड्रेस की बाट जोह रहे हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
भीलवाड़ा में तैयार कपड़े की ड्रेस पहनेंगे 70 लाख विद्यार्थी

भीलवाड़ा में तैयार कपड़े की ड्रेस पहनेंगे 70 लाख विद्यार्थी

भीलवाड़ा . राज्य के सरकारी स्कूलों के आठवीं तक के विद्यार्थियों को अगले माह निशुल्क यूनिफार्म मिलेगी। प्रदेश में जहां 70 लाख तो भीलवाड़ा में 2.85 लाख विद्यार्थी स्कूल ड्रेस की बाट जोह रहे हैं। राज्य सरकार ने इसका टैण्डर भीलवाड़ा की एक इकाई को दिया है। कपड़ा इकाई ने स्कूल ड्रेस का उत्पादन शुरू कर दिया। यूनिफॉर्म सिलवाने का काम स्कूल मैनेजमेंट कमेटी करेगी।

पहली से 8वीं तक के करीब 70 लाख छात्रों को यूनिफॉर्म मिलेगी। एक विद्यार्थी को 2 यूनिफॉर्म मिलेगी। प्रति विद्यार्थी सरकार अधिकतम 600 रुपए खर्च करेगी। पहली से 8वीं तक के 70 लाख 77 हजार 465 बच्चों को यूनिफॉर्म मिलेगी। इनमें 34 लाख 81 हजार 646 छात्र तथा 35 लाख 95 हजार 819 छात्राएं हैं। भीलवाड़ा जिले में 2.50 लाख बच्चों को स्कूल डे्स मिलेगी।
जिला शिक्षा अधिकारी प्रारम्भिक योगेश पारीक ने बताया कि विभाग ने यूनिफॉर्म के कपड़े के लिए देश भर की कपड़ा कंपनियों से निविदाएं मांगी थी। कंचन इंडिया 544.25 रुपए प्रति पैकेट (जिसमे प्रति विद्यार्थी की दो जोड़ी यूनिफॉर्म होगी) की दर से हिस्सा लिया था। सबसे कम दर होने पर यह काम उन्हें मिला।

4 करोड़ मीटर यूनिफॉर्म का होगा उत्पादन
प्रदेश के बच्चों के लिए बिना लाभ के यूनिफॉर्म के कपड़े की आपूर्ति की योजना बनाई। इसलिए इतनी कम दर दी। ग्रुप की वस्त्र उत्पादन की क्षमता प्रतिमाह 2 करोड़ मीटर है। स्कूल ड्रेस समय पर आपूर्ति के लिए कंपनी योजनाबद्ध तरीके से कार्य कर रही है। सितम्बर के प्रथम सप्ताह से ही आपूर्ति शुरू कर दी जाए। प्रदेश में 70 लाख छात्रों के लिए करीब 4 करोड़ मीटर कपड़े की आवश्यकता होगी।

नीलेश बांगड़ उद्यमी