6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जिले में 71.55 फीसदी वोटिंग, पिछली बार से महज 0.20 प्रतिशत कम

महामारी पर भारी मतदान: 7 में से 5 निकायों में बढ़ा वोटिंग प्रतिशतजहाजपुर में सर्वाधिक 88 व भीलवाड़ा में सबसे कम 67 प्रतिशत मतदान

less than 1 minute read
Google source verification
जिले में 71.55 फीसदी वोटिंग, पिछली बार से महज 0.20 प्रतिशत कम

जिले में 71.55 फीसदी वोटिंग, पिछली बार से महज 0.20 प्रतिशत कम

285 सर्वाधिक प्रत्याशी भीलवाड़ा में सभी सात निकायों में, गंगापुर में सबसे कम ६२
०४ निकाय आसींद, जहाजपुर, मांडलगढ़ व शाहपुरा में महिला वोटर पुरुषों से अधिक
०५ जगह गुलाबपुरा, गंगापुर, जहाजपुर, आसींद, शाहपुरा में वर्ष २०१५ से अधिक वोटिंग
५० हजार मतदाता बढ़े जिले में इस बार
३,१६,६६० मतदाता थे पिछले चुनाव में सातों निकायों में
३,६६,८५० वोटर थे इस बार इन निकायों में
२,६२,६५१ मतदाताओं ने किया मताधिकार का प्रयोग भीलवाड़ा. जिले के सात निकायों में गुरुवार को शांतिपूर्ण ढंग से मतदान हुआ। ८०१ प्रत्याशियों का सियासी भाग्य ईवीएम में बंद हो गया। कोरोना महामारी के चलते पांच माह देरी से हुए निकाय चुनाव में मतदाताओं ने जोश दिखाया। महामारी के उबर रहे जिले के शहरी क्षेत्रों में सात में से पांच निकायों में पिछले चुनाव के मुकाबले वोटिंग में हिस्सेदारी बढ़ाई। जिले के सातों निकायों में कुल मतदान ७१.५५ प्रतिशत रहा, जो वर्ष २०१५ (७१.७५ फीसदी) से महज ०.२० प्रतिशत कम है। भीलवाड़ा व मांडलगढ़ को छोड़कर अन्य निकायों में मतदान प्रतिशत बढ़ा। जहाजपुर में सर्वाधिक ८७.९८ व भीलवाड़ा में सबसे कम ६७.०७ प्रतिशत मतदान हुआ। मतदान के बाद शहर की सभी ईवीएम तिलकनगर के राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज में रखवाई गई। मतगणना ३१ जनवरी को सुबह ९ बजे से होगी। इनका परिणाम पहले चरण में १ से ५, २१ से २५, ४१ से ४५, ५६ से ६० वार्ड का आएगा। मतदान प्रतिशत की स्थिति
निकाय वर्ष २०१५ २०२१ अन्तर प्रति.
भीलवाड़ा नगर परिषद ६७.८९ ६७.०७ ०.७१ -
आसींद नगर पालिका ८४.३३ ८५.६९ १.३६ +
गंगापुर पालिका ८५.८४ 86.८५ १.०१ +
गुलाबपुरा पालिका ७७.७२ 80.83 ३.११ +
जहाजपुर पालिका ८६.२२ 87.९८ १.७६ +
मांडलगढ़ पालिका ८६.३६ 86.14 ०.२२ -
शाहपुरा पालिका ८१.५८ 8२.७४ १.१६ +
जिले में कुल मतदान ७१.७५ ७१.५५ ०.२० -