
80 lakh liquor recovered from truck in bhilwara
हमीरगढ़।
स्थानीय थाना पुलिस ने बुधवार को चने की आड़ में तस्करी कर ले जाई जा रही ट्रक से 80 लाख रुपए की अंग्रेजी शराब बरामद की। चालक को गिरफ्तार कर लिया। शराब हरियाणा से गुजरात ले जाई जा रही थी।
थानाधिकारी सुगनसिंह चौधरी के अनुसार सुबह भीलवाड़ा-चित्तौडग़ढ़ राजमार्ग पर स्वरूपगंज चौराहे पर नाकाबंदी की थी। इसमें चौधरी के साथ एएसआई चन्द्रप्रकाश, हैड कांस्टेबल अय्यूब मोहम्मद, हनुमानप्रसाद, विशम्भर, भारतसिंह समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। भीलवाड़ा की ओर से आ रहे ट्रक को रोका। पूछताछ में चालक संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया।
गाडी को स्वरूपगंज चौकी लाया गया। वाहन साठ चने की बोरियों के नीचे शराब के कर्टन भरे हुए थे। गणना करने पर विभिन्न ब्रांड के हरियाणा निर्मित 925 कर्टन अंग्रेजी शराब के बरामद किए। चालक ढलियावास जिला रेवाडी (हरियाणा) निवासी महासिंह यादव को गिरफ्तार किया। मालूम हो, एक पखवाड़े पूर्व भी हमीरगढ़ पुलिस ने ट्रक में तस्करी कर ले जाई जा रही लाखों की अवैध शराब बरामद की थी।
Updated on:
15 Nov 2018 12:42 am
Published on:
15 Nov 2018 12:42 am
