8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भीलवाड़ा में ऐसी अनदेखी क्यों, 18 से 39 साल के 9.33 लाख मतदाता, फिर भी युवाओं से टिकट में किनारा

- दोनों प्रमुख राजनीतिक पार्टियां नहीं देती युवाओं को तवज्जो- हर बार बुजुर्गों को टिकट देकर खेला जाता चुनाव में दांव
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भीलवाड़ा

•

image

Suresh Jain

•

Updated: 28 Aug 2023, 12:59 PM IST

भीलवाड़ा में ऐसी अनदेखी क्यों, 18 से 39 साल के 9.33 लाख मतदाता, फिर भी युवाओं से टिकट में किनारा

भीलवाड़ा में ऐसी अनदेखी क्यों, 18 से 39 साल के 9.33 लाख मतदाता, फिर भी युवाओं से टिकट में किनारा

भीलवाड़ा. राजस्थान में चुनावी शंखनाद हो गया है। उम्मीदवार चयन को लेकर कशमकश चल रही है। मतदाओं को लुभाने के लिए नेताओं के आने का दौर भी जारी है।

टिकट वितरण में उम्मीदवार की कसावट देखी जा रही है। लेकिन यहां युवाओं की अनदेखी हो रही। राजनीतिक पार्टियां ज्यादातर बुजुर्गों पर दांव खेलना चाह रही जबकि युवा राजनीति में रूचि दिखा रहे है। इस समय जिले में 80 पार से अधिक उम्र के 48 हजार 332 बुजुर्ग है। यह जिंदगीभर किसी न किसी दल की विचारधारा से प्रभावित रहे। पार्टियाें का उन पर ध्यान आकर्षित है तो दूसरी ओर इनसे कई गुना ज्यादा युवाओं पर फोकस नहीं हो रहा। इस समय भीलवाड़ा और शाहपुरा में 18 से 19 साल के 50 हजार 786 मतदाता है। निर्वाचन विभाग के अनुसार यह आंकड़ा 5 जनवरी 2023 का है। अंतिम मतदाता सूची जारी होने पर इनकी संख्या बढ़ सकती है।

मतदान में यूथ पर बड़ा फोकस
यूथ को मतदान में अपनी ओर खींचने के लिए पार्टियों का इस बार बड़ा फोकस है। इसक वजह है कि 18 से 19 की उम्र के मतदाता वो है जो पहली बार वोट कर रहे है। इनकी संख्या 50786 है। इसी तरह 20 से 29 उम्र के युवा मतदाताओं का आंकड़ा 4 लाख 48 हजार 62 है। राजनीतिक दल और विश्लेषक 30-39 की उम्र के 4 लाख 34 हजार 169 मतदाता भी इसी सूची में आ रहे है।

युवाओं को नहीं मिल रहा अवसर
युवाओं की मतदान में 50 प्रतिशत की भागीदारी है, लेकिन बात चुनाव लड़ाने की आती है तो राजनीतिक पार्टियां इनको अनदेखी कर रही है। इनको अवसर नहीं दिया जा रहा। पार्टियां 40 से कम उम्र के युवाओं को भीलवाड़ा जिले में अवसर नहीं दे पा रही है। पिछले चुनावों में भी चालीस से कम उम्र को दोनों मुख्य दलों ने कहीं से भी तरजीह नहीं दी थी। हर विधानसभा से इस बार चार से पांच युवाओं ने दावेदारी के लिए ताल ठोक रखी है। इनकी उम्र 40 से कम है। यह बात अलग है कि उनकी युवा को अवसर का फार्मूले की बजाए पार्टियां अभी बुजुर्गों के इर्द-गिर्द ही अटकी है।

युवा संगठनों को दी जा रही है बड़ी जिम्मेदारी
यह सही है कि हर चुनाव में युवा के वोट हमेशा अधिक रहते हैैं। 50 प्रतिशत का आंकड़ा मतदान में बहुत बड़ा है, लेकिन राजनीतिक दल जिताऊ पर आकर अटक जाते है। भीलवाड़ा में राजनीति की लंबी पारी खेलने वालों की सूची है। पार्टियां इससे इतर सोचकर रिस्क जोन में आ जाती है। इन पर रिस्क नहीं लेती। यहीं कारण दोनों दलों ने किसी भी युवा को अभी तक मौका नहीं दिया।

भीलवाड़ा जिले में उम्र के आधार पर मतदाता
उम्र मतदाता
18-19 50,786
20-29 4,48,062
30-39 4,34,169
40-49 2,67,384
50-59 2,76,456
60-69 1,88,529
70-79 1,01,293
80 से 48,332
कुल 18,15,011