6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

9 दिन : 788 टीमों ने खंगाले 84 हजार 925 अधिक घर, मिले 24 हजार 970 घरों में लार्वा मिला

जिले पर मंडरा रहा मौसमी बीमारियों का खतरा

less than 1 minute read
Google source verification
9 दिन : 788 टीमों ने खंगाले 84 हजार 925 अधिक घर, मिले 24 हजार 970 घरों में लार्वा मिला

9 दिन : 788 टीमों ने खंगाले 84 हजार 925 अधिक घर, मिले 24 हजार 970 घरों में लार्वा मिला

भीलवाड़ा।
जिले में मौसमी बीमारियां का खतरा बढ़ता जा रहा है। गांवों में 9 दिन में 788 टीमों ने 84 हजार 925 से अधिक घरों को खंगाला तो 24 हजार 970 घरों में लार्वा पाया गया। वही बुखार के सैकड़ों पीडि़त सामने आए है। डेंगू व मौसमी बीमारियों को देखते हुए हाल में सरकार ने घर-घर सर्वे के निर्देश दिए थे। यहां मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने हर ब्लॉक में सर्वे शुरू करवाया जा रहा है। यह सर्वे 3 नवम्बर तक चलेगा।
विभाग कर रहा है रखरखाव
चिकित्सा विभाग ने मौसमी बीमारियों से बचाव के प्रयास तेज कर दिए है। अब तक 19506 टेमिफोस डाली गई है, जबकि 554 स्थान पर एमएलओ डाले गए। 2360 फोकल स्प्रे किए गए, जबकि 518 फोङ्क्षगंग हुई, वहीं 13 हजार 981 भरे हुए पात्रों को खाली करवाया गया।
-----
रोगियों का हाथों हाथ उपचार
जिले में 788 टीमें पूरी तरह से काम कर रही है, जो-जो बीमार सामने आ रहे हैं, उनका हाथों-हाथ उपचार करवाया जा रहा है, समय पर दवाइयां दी जा रही है।
डॉ. मुस्ताक खान, सीएमएचओ
------------------------------
20 अक्टूबर से शुरू हुआ सर्वे
दिनांक- कुल टीम- सर्वे घर लार्वा मिला
20 अक्टूबर- 788 - 985- 890
21 अक्टूबर- 788 - 9238- 3092
22 अक्टूबर- 788 - 10135- 3115
23 अक्टूबर- 788 - 10122- 3105
24 अक्टूबर- --- ---- ----
25 अक्टूबर- 788 - 10189- 3246
26 अक्टूबर- 788 - 10211- 3145
27 अक्टूबर- 788 - 10237- 2974
28 अक्टूबर- 788 - 10398- 2789
29 अक्टूबर- 788 - 10410- 2614
कुल 9 दिन -788- 84925- 24970