8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अचानक पलटा मौसम, बारिश-ओले

निवार का असर: सर्द हवा ने ठिठुराया, कटी फसल व सब्जियों को नुकसान
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भीलवाड़ा

•

image

Suresh Jain

•

Updated: 26 Nov 2020, 11:03 PM IST

Abrupt weather, rain, hail in bhilwara

Abrupt weather, rain, hail in bhilwara

भीलवाड़ा।
अरब सागर में विभिन्न तंत्र सक्रिय होने और निवार चक्रवात के चलते जिले में गुरुवार को मौसम अचानक पलट गया। बुधवार देर रात से गुरुवार तड़के जिले में कई जगह बारिश के साथ ओले गिरे। खेतों में कई जगह कटी फसल और सब्जियों को भारी नुकसान पहुंचा। शीतलहर से पारे में गिरावट आ गई। हालांकि रात का पारा ३.२ डिग्री चढ़ा लेकिन दिन के तापमान में ५.६ डिग्री की गिरावट आई।
शहर में तड़के पौने चार बजे अचानक तेज बारिश व ओलावृष्टि हुई। करीब सवा घंटे रूक-रूक कर बारिश होती रही। कई जगह बादल छाए रहे। भीलवाड़ा में सुबह 10:30 बजे बाद सूरज के दर्शन हुए। गुरुवार का अधिकतम तापमान २३.२ तथा न्यूनतम १४.४ दर्ज किया गया जबकि बुधवार को क्रमश २८.८ व ११.२ रहा था।
राज्य के मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में तीन दिन शीतलहर की चेतावनी दी है। विभाग ने गुरुवार को भीलवाड़ा, चित्तौडग़ढ़, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़ व उदयपुर समेत विभिन्न जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया।
मांडलगढ़, बिजौलियां, बीगोद, आकोला, बरुन्दनी, कोटड़ी, सवाईपुर व काछोला समेत कई इलाकों में बिजली चमकी और तेज से मध्यम बारिश हुई। कई जगह ओले भी गिरे। इससे जहां कटी फसलों को नुकसान की आशंका है, वहीं एकाएक बढ़ी सर्दी से आमजन व पशुधन को परेशानी हुई। खेतों में काटकर रखी मक्का की फ सल को भारी नुकसान की आशंका है।
इस बार ज्यादा ठंड पड़ेगी
मौसम विभाग जयपुर केंद्र के प्रभारी आरएस शर्मा ने बताया कि इस साल प्रदेश में कड़ाके की सर्दी पड़ेगी। ला नीना का असर दिसंबर के शुरू से प्रभावी होगा। पारा सामान्य से कम रहेगा। बीते 10 साल में सबसे ठंडा साल हो सकता है। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के साथ मैदानी इलाकों में हल्की बारिश ठंड बढ़ाएगी।
तापमान में उतार चढ़ाव
दिनांक अधिकतम न्यूनतम
२० नवंबर २५.४ ११.५
२१ नवंबर २४.६ ९.२
२२ नवंबर २५.८ ६.५
२३ नवंबर २७.३ ७.०
२४ नवंबर २७.९ ८.८
२५ नवंबर २८.८ ११.२
२६ नवंबर २३.२ १४.४