6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भीलवाड़ा में एबीवीपी ने निकाली रैली, बरसाए फूल

भीलवाड़ा. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 58वें प्रांत अधिवेशन के दूसरे दिन बुधवार को खुला अधिवेशन हुआ। शहर में रैली निकाली गई। रैली का जगह-जगह स्वागत किया गया। इससे पहले सुबह प्रथम सत्र में व्यक्ति निर्माण विषय पर चर्चा की गई।

less than 1 minute read
Google source verification
भीलवाड़ा में एबीवीपी ने निकाली रैली, बरसाए फूल

भीलवाड़ा में एबीवीपी ने निकाली रैली, बरसाए फूल

भीलवाड़ा. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 58वें प्रांत अधिवेशन के दूसरे दिन बुधवार को खुला अधिवेशन हुआ। शहर में रैली निकाली गई। रैली का जगह-जगह स्वागत किया गया। इससे पहले सुबह प्रथम सत्र में व्यक्ति निर्माण विषय पर चर्चा की गई।

महानगर अध्यक्ष प्रशांतसिंह परमार ने बताया कि दोपहर 3.30 बजे अधिवेशन स्थल से प्रांत से आए सभी प्रतिनिधि रैली के रूप में सिटी कंट्रोल रूम पहुंचे। वहां खुला अधिवेशन हुआ। इसमें चित्तौड़ प्रांत के छात्र नेताओं ने विचार व्यक्त किए। मोहन लाल सुखाडिया विश्वविद्यालय के छात्रसंघ अध्यक्ष कुलदीप सिंह ने राजस्थान के विभिन्न जिलों में हुई घटनाओं के लिए राज्य सरकार को दोषी ठहराया। दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि युवा जिस दिन जाग उठे तो सरकार को उखाड़ फेंकेगे। प्रांत प्रतिनिधि पूजा पालीवाल ने मेवाड़ की संस्कृति पर व्याख्यान दिया। प्रांत प्रतिनिधि वेदांग अग्रवाल ने कहा कि भारत आज विकास के मामले में विश्व में चौथे नंबर पर है। बांसवाड़ा के सुनील सुरावत ने जनजातीय क्षेत्र व मानगढ़ के इतिहास के बारे में बताया।
भीलवाड़ा विभाग संयोजक रौनक सिंगड़ ने देवनारायण जन्म स्थली की चर्चा की। पूर्व प्रांत मंत्री गुंजन जलाने, छात्रसंघ अध्यक्ष कोटा मनीष सांवरिया, मंत्री हर्षित ननोमा ने भी सम्बोधित किया। भीलवाड़ा महानगर मंत्री हर्षित शर्मा ने आभार जताया। इससे पहले राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री प्रफुल्ल आकंत ने व्यक्ति निर्माण पर प्रकाश डाला।

एबीवीपी की शहर में विभिन्न चौराहों से रैली निकली। इसमें विभिन्न जिलों से आए छात्र-छात्राएं विद्यार्थी परिषद के झंडे लेकर नारे लगाते हुए चल रहे थे। रैली पर भाजपा जिलाध्यक्ष लादू लाल तेली के नेतृत्व में विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा की गई।बाबूलाल टाक, अनिल चौधरी, नंदलाल गुर्जर, राधेश्याम सोमानी, शोभिका जागेटिया, हरीश भट्ट, महावीर समदानी व कैलाश सोनी आदि ने स्वागत किया।