8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आबकारी पर फर्जी केस बनाने के प्रयास का आरोप, ग्रामीणों ने अधिकारियों को घेरकर किया हंगामा

आसींद क्षेत्र के जोधा का खेड़ा गांव में सोमवार शाम को किराणे की दुकान में जबरन घुसकर व्यापारी पर फर्जी केस बनाने का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। ग्रामीणों का आरोप था कि फर्जी केस बनाने के लिए आबकारी विभाग के अधिकारी देशी शराब से भरी दो बोतल साथ लेकर आए।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भीलवाड़ा

•

image

Akash Mathur

•

Updated: 27 Jul 2021, 10:51 PM IST

Accused of trying to make a fake case on Excise, villagers created ruc

Accused of trying to make a fake case on Excise, villagers created ruc

भीलवाड़ा आसींद क्षेत्र के जोधा का खेड़ा गांव में सोमवार शाम को किराणे की दुकान में जबरन घुसकर व्यापारी पर फर्जी केस बनाने का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। ग्रामीणों का आरोप था कि फर्जी केस बनाने के लिए आबकारी विभाग के अधिकारी देशी शराब से भरी दो बोतल साथ लेकर आए। हंगामे को देखते हुए आबकारी अधिकारियों को वहां कोई कार्रवाई किए बगैर बैरंग लौटना पड़ा।
जानकारी के अनुसार आबकारी विभाग को सूचना मिली कि गांव में रहने वाले टीकम चंद मेवाड़ा किराणे की दुकान की आड़ में अवैध रूप से शराब बेचता है। गांव में लाइसेंसी शराब की दुकान है। इससे यहां बिक्री नहीं बढ़ पा रही। सरकार को राजस्व का नुकसान हो रहा है। इस पर आबकारी विभाग के कमलसिंह राठौड़ शाम को टीम के साथ वहां पहुंचे। आरोप है कि टीम टीकमचंद की किराणे की दुकान में जबरन घुस गई। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण वहां जमा हो गए। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि टीम गाड़ी में देशी शराब से भरी दो बोतल साथ लेकर आई। इसे दुकान में रखकर फर्जी केस बनाना चाहते थे। ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए घटनाक्रम का वीडियो बना लिया। ग्रामीणों को गाड़ी में शराब से भरी बोतल मिलने पर अधिकारियों को घेर लिया। ग्रामीणों के प्रदर्शन को देखते हुए आबकारी की टीम को वहां से बैरंग लौटना पड़ा। उधर, दुकान मालिक टीकम ने सम्पर्क पोर्टल पर शिकायत की है। घटनाक्रम का बनाया गया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी किया गया।