खाद्य सुरक्षा से जुड़े लाभार्थियों को आधार की सीडिंग करवाना जरूरी होगा। इसके लिए लाभार्थी नजदीकी ई-मित्र केन्द्र पर जाकर अपना आधार कार्ड को राशन कार्ड से सीडिंग करवाये और केन्द्र एवं राज्य सरकार की कल्याणकारी एवं लाभकारी योजना का लाभ लें। यह बात उपखंड अधिकारी शिल्पा सिंह ने बताते हुए कहा कि वन नेशन-वन राशन कार्ड योजना के अन्तर्गत उपखंड क्षेत्र के समस्त खाद्य सुरक्षा योजनान्तर्गत लाभार्थियों की आधार सीडिंग की जा रही है। जिन परिवार के सदस्यों का आधार कार्ड नहीं बना हो वे भी 22 दिसम्बर तक सेंटर पोस्ट ऑफिस, शाहपुरा कुंडगेट पोस्ट ऑफिस, एसबीआई बैंक, शाहपुरा में, ग्राम पंचायत डाबला कचरा, ग्राम पंचायत मुख्यालय मिण्डोलिया पर जाकर आधार कार्ड बनाकर आधार कार्ड को सीड करवा सकते हैं। जिन लाभार्थियों का आधार कार्ड सीडिंग नहीं होगा वह लाभार्थी योजनाओं का लाभ नहीं प्राप्त कर सकेगा।