8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विद्युत निगम की कवायद, घर में चला रहे हैं किराणा स्टोर-ब्यूटी पार्लर तो पढ़ लें ये जरूरी खबर

Electricity Corporation: विद्युत निगम ने ऐसे घरों पर निगाहें टेढ़ी कर ली है, जिनमें घरेलू बिजली कनेक्शन के बूते व्यवसाय हो रहा है। लोड छिपाकर सस्ती बिजली उपभोग करने वाले उपभोक्ताओं को निगम ने चिह्नित किया है। ऐसे घरेलू कनेक्शन पर व्यावसायिक कार्य कर रहे थे, जिनका लोड बढ़ने पर मीटर रीडिंग की टीम ने निगम को जानकारी दी थी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भीलवाड़ा

•

image

Akshita Deora

•

Updated: 11 Sep 2023, 11:17 AM IST

photo1694411019.jpeg

भीलवाड़ा @ पत्रिका. Electricity Corporation: विद्युत निगम ने ऐसे घरों पर निगाहें टेढ़ी कर ली है, जिनमें घरेलू बिजली कनेक्शन के बूते व्यवसाय हो रहा है। लोड छिपाकर सस्ती बिजली उपभोग करने वाले उपभोक्ताओं को निगम ने चिह्नित किया है। ऐसे घरेलू कनेक्शन पर व्यावसायिक कार्य कर रहे थे, जिनका लोड बढ़ने पर मीटर रीडिंग की टीम ने निगम को जानकारी दी थी। इसके बाद विद्युत निगम बिजली के मीटर की जांच कराकर उनका कनेक्शन अब व्यवसायिक कर रहा है।

अजमेर विद्युत वितरण निगम मीटर रीडर की सहायता से हर घर का लोड और मांग देख रहा है। इसके बाद रीडरों ने उपभोक्ता चिह्नित किए थे। जो घर का कनेक्शन लेने के साथ ही पार्लर, किराणा दुकान आदि चला रहे हैं। उनके मीटरों की जांच कराकर उनमें लोड बढ़ने के साथ उनका लोड बढ़ाया जा रहा है।
यह भी पढ़ें : अनूठा बैंक, जिसमें पैसा नहीं सेवा होगी जमा, बुढ़ापे में मिलेगा रिटर्न


विद्युत निगम के जिले में करीब 7.20 लाख कनेक्शन हैं। इसमें औद्योगिक कनेक्शन शामिल हैं। निगम के अनुसार 5.60 लाख घरेलू व 81804 औद्योगिक इकाइयों के कनेक्शन हैं। इसमें ज्यादातर रीको इण्डस्ट्रीज एरिया में है। व्यवसायिक कनेक्शनों में दुकानें, मैरिज होम, होटल, रेस्टोरेंट और मोबाइल दुकान इत्यादि आते हैं।
यह भी पढ़ें : अगर आप भी मोबाइल का वाईफाई और हॉटस्पॉट का पासवर्ड शेयर करते हैं तो हो जाएं सावधान!
घरेलू कनेक्शन लेकर उसमें कई लोग दुकान व अन्य व्यवसाय कर रहे हैं। शहर में मीटर रीडरों से जांच कराकर इनका लोड बढ़ाया जा रहा है। आगे की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
राजपालसिंह, अधीक्षण अभियंता, अजमेर विद्युत वितरण निगम भीलवाड़ा