8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अमराजी भगत की पेनोरमा में 5 फीट ऊंची लगेगी मूर्ति

पेनोरमा की डीपीआर तैयार, निर्माण कार्य शीघ्र होगा शुरू
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भीलवाड़ा

•

image

Suresh Jain

•

Updated: 4 Mar 2023, 1:34 PM IST

अमराजी भगत की पेनोरमा में 5 फीट ऊंची लगेगी मूर्ति

अमराजी भगत की पेनोरमा में 5 फीट ऊंची लगेगी मूर्ति

चित्तौड़गढ़. राजस्थान धरोहर प्राधिकरण के अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह जाड़ावत की पहल पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 4 करोड़ की राशि से अमराजी भगत अनगढ बावजी पैनोरमा बनाए जाने स्वीकृति प्रदान की है। चित्तौड़गढ़ ज़िले की तहसील भादसोड़ा के नरबदिया ग्राम में यह पैनोरमा बनाया जाएगा।

पैनोरमा बनाने के लिए प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी टीकम चन्द बोहरा ने डीपीआर तैयार कर ली है। डीपीआर के अनुसार मौके पर निर्माण कार्य करने के लिए शुक्रवार को धरोहर प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी टीकम चन्द बोहरा, अधिशासी अभियंता सुरेश स्वामी व सहायक अभियंता प्रवीण कुलहरी ने पैनोरमा निर्माण कार्य के लिए आवंटित भूमि का मौका निरीक्षण किया। गाडरी समाज के प्रदेशाध्यक्ष घनश्याम गाडरी, समाजसेवी रतनलाल गाडरी सहित अन्य लोगों की मौजूदगी में पैनोरमा के कार्यों, दृश्यों, जन-सुविधाओं पर विचार-विमर्श किया। पैनोरमा में अमराजी भगत की 5 फिट ऊँची संगमरमर की मूर्ति लगाई जाएगी।
उल्लेखनीय है कि जाड़ावत ने पेनोरमा निर्माण की स्वीकृति के बाद वित्त विभाग को यह प्रकरण वित्तीय स्वीकृति के लिए भिजवाया है जो शीघ्र ही वित्तीय स्वीकृति होगी। प्राधिकरण की टीम की ओर से जल्द ही निविदाएं आमंत्रित करके निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा।

पाण्डोली में लिया भूमि का कब्जा

पाण्डोली में 4 करोड़ की लागत से महाबलिदानी पन्नाधाय पैनोरमा निर्माण की स्वीकृति प्रदान की है। पाण्डोली पन्नाधाय का जन्मस्थान है। जाड़ावत के लगातार प्रयासों से सरकार ने पन्नाधाय पैनोरमा के लिए भूमि आवंटित करने की स्वीकृति प्रदान की। इस पर नगर विकास न्यास चित्तौड़गढ की ओर से पन्नाधाय पैनोरमा के लिए पंद्रह हज़ार वर्ग मीटर भूमि आवंटन के आदेश जारी किए हैं। शुक्रवार को आवंटित भूमि का भौतिक कब्जा नगर विकास न्यास चित्तौड़गढ के सचिव हिम्मत सिंह बारहठ ने प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बोहरा व अधिशाषी अभियंता सुरेश स्वामी को मौके पर संभलाया है। इस अवसर पर प्राधिकरण के अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह जाड़ावत एवं पन्नाधाय के परिवारजन उपस्थित थे। इस पैनोरमा में पन्नाधाय के जीवन एवं चन्दन के बलिदान की गौरव गाथा को दिखाया जाएगा। इस पैनोरमा में पन्नाधाय की आदमकद गनमेटल की प्रतिमा भी लगाई जाएगी।