भीलवाड़ा में सुहाने मौसम में हरियाली अमावस्या पर गुरुवार का दिन पिकनिक के नाम रहा। पर्यटन स्थल सैलानियों से गुलजार रहे। लोगों ने हल्की बारिश के बीच प्राकृतिक स्थलों पर गोठ व जलस्रोतों में स्नान का लुत्फ उठाया गया। शहर के निकट हरणी महादेव, चामुंडा माता की पहाड़ी, अधरशिला महादेव, पातोला महादेव, मेजा बांध, हमीरगढ़ ईको पार्क, शिवाजी गार्डन, स्मृति वन आदि स्थानों पर लोगों ने पिकनिक मनाई। हरणी महादेव में मेले में दिनभर लोगों की आवाजाही रही। शाम तक मेले में रौनक रही। यहां महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।