अन्य मद से भी खरीद सकेंगे बर्तन
डीईओ प्रारंभिक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि जिले के सभी विद्यालयों को योजना में बर्तन खरीदने के लिए 2,500 रुपए एवं गिलास के लिए 20 रुपए विभाग ने ट्रेजरी में जमा करा दिए। फिर भी बर्तन खरीदने में राशि कम पड़ती है तो विद्यालय विकास मद, बॉयज फंड, एसएमसी मद व मध्यान्ह भोजन योजना मद की राशि का उपयोग करने के साथ ही भामाशाहों का सहयोग भी लिया जा सकता है।