
ई मित्र के अलावा स्मार्टफोन से भी कर सकते हैं पंजीयन
भीलवाड़ा।
कोरोना महामारी के चलते आमजन घर बैठकर ही मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना का पंजीयन करा सकते हैं। पंजीयन की अन्तिम तिथि 30 अप्रेल है। सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के उप निदेशक सत्यदेव व्यास ने बताया कि योजना में स्वयं ऑनलाइन पंजीयन करने के लिए सबसे पहले वेबसाइट पर अपनी एसएसओ आईडी बनानी होगी। एसएसओ आईडी से विभाग की वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन के लिए दिए लिंक पर क्लिक कर अपनी एसएसओ आईडी से लॉगिन करें। आपको यहां पर दो विकल्प दिखाई देंगे। पहला फ्री और दूसरा भुगतान में से वर्गवार एक विकल्प का चयन करें। इसके बाद आप अपने जन आधार नम्बर अथवा जन आधार पंजीयन रसीद नम्बर सॉफ्टवेयर में दर्ज कर सर्च करें।
उन्होंने बताया कि परिवार के सभी सदस्यों के नाम आपको सॉफ्टवेयर में दिखाई देंगे, जिनमें से किसी भी एक सदस्य को डिजिटल हस्ताक्षर (ई.सिग्नेचर) करना होगा। इसके लिए आधार कार्ड में दर्ज कराए हुए मोबाइल नम्बर पर ओटीपी आएगा। इस ओटीपी को सॉफ्टवेयर में सबमिट कर ई-सिग्नेचर करना होगा। इसके बाद श्रेणी अनुसार आपको अपना विवरण दर्ज करना होगा। इसके बाद आप पॉलिसी डॉक्यूमेंट प्रिंट कर पाएंगे। भुगतान श्रेणी के परिवार आवेदन सबमिट करने पर सॉफ्टवेयर आपको ऑनलाइन पेमेंट माध्यम पर लेकर जाएगा। जहां पर आपको निर्धारित प्रीमियम राशि 850 रुपए का भुगतान करना होगा। भुगतान के बाद पॉलिसी डॉक्यूमेंट का प्रिंट लिया जा सकेगा।
Published on:
28 Apr 2021 09:10 am
बड़ी खबरें
View Allभीलवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
