5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रेलवे गार्ड की नौकरी दिलाने का झांसा देकर हड़पी नकदी, आरोपित गिरफ्तार

पुलिस ने रेलवे में गार्ड की नौकरी दिलाने का झांसा देकर रुपए एठने के मामले में आरोपित को बुधवार रात गिरफ्तार किया
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भीलवाड़ा

•

image

Tej Narayan Sharma

•

Updated: 15 Nov 2017, 11:17 PM IST

Bhilwara, bhilwara news, Arrested accused of cheating in bhilwara, Latest news in bhilwara, Bhilwara news in hindi, latest hindi news in bhilwara, Bhilwara latest hindi news

पुलिस ने रेलवे में गार्ड की नौकरी दिलाने का झांसा देकर रुपए एठने के मामले में आरोपित को बुधवार रात गिरफ्तार किया।

पारोलीा।

पुलिस ने रेलवे में गार्ड की नौकरी दिलाने का झांसा देकर रुपए एठने के मामले में आरोपित को बुधवार रात गिरफ्तार किया। पुलिस आरोप‍ित से पूछताछ कर रही हैै। आरोपित रेलवे में अपने भाइयों व अधिकारियों से उच्च रसूखात बताकर अन्य लोगों से भी नौकरी दिलाने का झांसा देकर धोखाधड़ी करता आया है।

READ: फिल्म पद्मावती पर भंसाली, दीपिका पादुकोण , शाहिद कपूर , रणवीर कपूर सहित सात के खिलाफ सुनवाई 17 को

थाना प्रभारी नरोत्तम सिंह ने बताया कि पारोली निवासी सुनील तिवारी ने गत 9 नवंबर को रामजीलाल उर्फ कमल उर्फ हरकेश पुत्र राम सहाय मीणा निवासी दहरिया थाना नादौती जिला करौली के खिलाफ धोखाधड़ी व जालसाजी का मामला दर्ज करवाया था। इसमें बताया था कि आरोपित ने रेलवे में गार्ड के नाम पर नौकरी दिलाने के बहाने का झांसा देकर व मेडिकल जांच करवाए जाने के नाम पर 46 हजार की राशि एेंठ ली। आरोपित रेलवे में अपने भाइयों व अधिकारियों से उच्च रसूखात बताकर अन्य लोगों से भी नौकरी दिलाने का झांसा देकर धोखाधड़ी करता आया है। इस मामले में आरोपित को बुधवार रात गिरफ्तार कर लिया गया।

READ: सेना भर्ती में 40 युवा गिरफ्तार, दौड़ में दोबारा प्रवेश करने का कर रहे थे प्रयास

जेबतरासी के आरोप में दो महिलाएं गिरफ्तार
बंक्याराणी माताजी मंदिर में राजसमंद के एक जातरू की जेब काटने के शंभूगढ़ थाना पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले में दो महिलाओं व एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी जसवंतसिंह ने बताया कि राजसमंद के केलवा निवासी लक्ष्मण गुर्जर २८ अक्टूबर को माताजी के दर्शनों के लिए बंक्याराणी मंदिर आया था। मंदिर में पूजा के दौरान उसकी जेब से एक लाख अस्सी हजार रूपए व ५ एटीएम कार्ड चुरा लिए। गुर्जर की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने मंदिर परिसर के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच की। इसके आधार पर पुलिस ने कांवाखेड़ा निवासी राधाबाई ओड़, हीराबाई ओड़ व लक्ष्मण ओड़ को गिरफ्तार किया। वारदात में काम ली गई वैन भी जब्त कर ली। पुलिस आरोपियों से राशि व एटीएम कार्ड बरामद करने का प्रयास कर रही है।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़