5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फिल्म पद्मावती पर भंसाली, दीपिका पादुकोण, शाहिद कपूर, रणवीर कपूर सहित सात के खिलाफ सुनवाई 17 को

भंसाली सहित सात अन्य कलाकारों के खिलाफ फिल्म पद्मावती में इतिहास को तोड़मरोड़कर फिल्मांकन कर प्रसारित करने के मामले में अभियोग पत्र न्यायालय में पेश
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भीलवाड़ा

•

image

Tej Narayan Sharma

•

Updated: 15 Nov 2017, 9:28 PM IST

Bhilwara, bhilwara news, padmawati contovery in rajasthan, Latest news in bhilwara, Bhilwara news in hindi, latest hindi news in bhlwara, bhilwara news in hindi

इतिहास से छेड़छाड़ कर गलत तथ्यों पर बनाई गई फिल्म पद्मावती का विरोध बढ़ता ही जा रहा है। मांडल कस्बे में विभिन्न संगठनों की ओर से जुलूस निकाला गया।

भीलवाड़ा।

निर्माता निर्देशक संजय लीला भंसाली सहित सात अन्य कलाकारों के खिलाफ फिल्म पद्मावती में इतिहास को तोड़मरोड़कर फिल्मांकन कर प्रसारित करने के मामले को लेकर बुधवार को एक अभियोग पत्र न्यायालय में पेश हुआ है। न्यायालय में परिवाद पर सुनवाई 17 नवम्बर को करेगा।

READ: तस्कर को 14 साल की सजा व एक लाख 40 हजार जुर्माना

न्यायिक मजिस्ट्रेट पश्चिम की अदालत में एडवोकेट लादू लाल तेली, केजी सोलंकी, रघुनन्दन सिंह कानावत एवं सामाजिक महिला कार्यकर्ता संतोष कॅवर कानावत, स्नेहलता कंवर राजपूत, कीर्ति सोंलकी, लीला तेली, करण सिंह राजपूत, इतिहासकार डॉ. कमला कान्त शर्मा, शान्ति लाल बियानी एवं जौहर स्मृति संस्थान चितौडग़ढ़ के सचिव एवं इतिहासकार उम्मेद सिंह ढोली ने ये परिवाद पेश किया। इसमें भंसाली, अभिनेत्री दीपिका पादुकोण , शाहिद कपूर , रणवीर कपूर सहित सात को आरोपित बनाया। परिवाद के अनुसार, यह जानते हुए कि चित्तौडग़ढ़ की महारानी वीरांगना पद्मिनी कल्पना नहीं होकर जीवन्त की अनन्य घटना है, इन आरोपितों ने आपराधिक षड्यंत्र कर हिन्दू समाज का गौरव वीरांगना पद्मिनी से जुड़े ऐतिहासिक तथ्यों को तोड़मरोड़ व कांट छांट कर इतिहास व हकीकत की घटनाओं से परे जाकर फिल्म में दृश्य दिखाए है।

READ: सेना भर्ती में 40 युवा गिरफ्तार, दौड़ में दोबारा प्रवेश करने का कर रहे थे प्रयास

परिवाद में न्यायालय से आरोपितों के खिलाफ उनके आपराधिक कृत्य के मामले में कठोर कार्रवाई कर सजा दिलाने की गुहार लगाई गई है। गौरतलब है कि मंगलवार को भी इस आशय का एक परिवाद पुलिस अधीक्षक के समक्ष अधिवक्ता गोवर्धन लाल पांडे ने पेश किया था। इस परिवाद को भीमगंज थाने ने जांच में रखा है।

पद्मावती फिल्म के विरोध में मानव श्रंखला बना किया प्रदर्शन
इतिहास से छेड़छाड़ कर गलत तथ्यों पर बनाई गई फिल्म पद्मावती का विरोध बढ़ता ही जा रहा है। बुधवार को मांडल कस्बे में विभिन्न संगठनों की ओर से जुलूस निकाला गया। वहीं बस स्टैंड चौराहे पर संजय लीला भंसाली का पुतला फूंककर प्रदर्शन किया गया। इसके बाद उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। फिल्म पदमावती के प्रदर्शन की रोक पर विभिन्न हिन्दू संगठनों की ओर से सुबह दशहरा मैदान से मुख्य मार्गो से जुलूस निकाला गया । बस स्टैंड पर मानव श्रखला बना फ़िल्म निर्माता संजय लीला भंसाली का पुतला फूंका गया। बाद में उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन सौपा गया।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़