6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अति रूद्र और शतचंडी महायज्ञ में कलश यात्रा रही शाही

बारह दिवसीय अति रूद्र और शतचंडी महायज्ञ का आगाज रविवार को करेड़ा में शाही कलश यात्रा के साथ हुआ। इस दौरान यहां श्रद्धा का सैलाब उमड़ा रहा। भीलवाड़ा जिले के करेड़ा में आसन गांव से शुरू यात्रा में 5100 महिलाओं ने कलश धारण कर रखे थे।

2 min read
Google source verification
अति रूद्र और शतचंडी महायज्ञ में कलश यात्रा रही शाही

अति रूद्र और शतचंडी महायज्ञ में कलश यात्रा रही शाही


बारह दिवसीय अति रूद्र और शतचंडी महायज्ञ का आगाज रविवार को शाही कलश यात्रा के साथ हुआ। इस दौरान यहां श्रद्धा का सैलाब उमड़ा रहा। भीलवाड़ा जिले के करेड़ा में आसन गांव से शुरू यात्रा में 5100 महिलाओं ने कलश धारण कर रखे थे।

रूद्र वाहिनी संघ के प्रदेश सचिव बक्षु नाथ योगी ने बताया कि रूद्र वाहिनी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अवधुत महंत योगी प्रकाश नाथ के सानिध्य में निकली शाही कलश यात्रा करीब पांच किलोमीटर लम्बी थी। इसमें हाथी, घोड़ा, ऊंट के साथ झांकी शामिल थी। अखाड़ा प्रदर्शन भी हुआ। शाही यात्रा में विभिन्न हिस्सों से आए साधु संत भी मौजूद रहे।

यात्रा में नाथ संप्रदाय के महंत योगी रामनाथ, सवाई भोज महंत सुरेश दास, 8 राजस्व मंत्री राम लाल जाट, पूर्व मंत्री कालू लाल गुर्जर, भाजपा जिला महामंत्री मुरलीधर जोशी का सानिध्य रहा। आसींद डिप्टी लक्ष्मण राम भाकर 6 पुलिस थाने के जाप्ते के साथ मौजूद रहे।

अति रूद्र महायज्ञ के लिए केदारनाथ गोमुख से गंगा जल, त्रियुगीनारायण से अग्नि एवं ब्रह्माकमल लाया गया है। यज्ञ स्थल पर यज्ञशाला भोजनशाला सभा के लिए डोम व एक गुफा बनाई गई है। यहां मेले में झूले चाकरी भी लगी हुई है

अति रूद्र महायज्ञ में 36 लाख आहुतियां तथा शतचंडी महायज्ञ में 12 लाख आहुतियां दी जाएगी। पार्थेश्वर रूद्राभिषेक के दौरान प्रतिदिन 5100 पार्थिव का पूजन किया जाएगा। 12 दिन में करीब 60 हजार पार्थिव पूजन व अभिषेक किया जाएगा। पंचव्रक शिव पूजन के लिए कमल पुष्पों से भगवान शिव के 5 मुखों की पूजा 11 दिन तक 11 शिवलिंग मिट्टी से बना कर की जाएगी।

अतिरूद्र महायज्ञ के दौरान प्रतिदिन अतिरूद्र शतचंडी पार्थिव जपात्मक पंचवक्र यज्ञ से 33 कोटि देवी देवताओं का आह्वान कर दी जाएगी। अति रूद्र महायज्ञ एवं शतचंडी महायज्ञ में हवन के लिए करीब 200 टीन घी देने की घोषणा राजस्व मंत्री जाट ने की है