6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रफ्तार पकड़ेगा ऑटो मोबाइल सेक्टर, आए नए मॉडल

भीलवाड़ा. त्योहारी सीजन आते ही ऑटोमोबाइल शोरूम पर ग्राहकों की गहमागहमी बढ़ने लगी है। लोग अभी से शुभ मुहुर्त में वाहन बुक करा रहे हैं।

2 min read
Google source verification
रफ्तार पकड़ेगा ऑटो मोबाइल सेक्टर, आए नए मॉडल

रफ्तार पकड़ेगा ऑटो मोबाइल सेक्टर, आए नए मॉडल

भीलवाड़ा. त्योहारी सीजन आते ही ऑटोमोबाइल शोरूम पर ग्राहकों की गहमागहमी बढ़ने लगी है। लोग अभी से शुभ मुहुर्त में वाहन बुक करा रहे हैं। वाहन डीलर भी इस बार व्यापार अच्छा रहने की उम्मीद जता रहे हैं। ऑटोमोबाइल व्यवसायियों ने बताया कि लोगों का अपने वाहन का सपना पूरा करने के लिए मार्केट तैयार है। ग्राहकों को आकर्षक ऑफर्स के साथ उपहार आदि दिए जा रहे हैं। आसान फाइनेंस की भी सुविधा है। ऐसे में लोग आसानी से वाहन का सपना पूरा कर सकते हैं।


उम्मीद है कि कोरोना के दो साल बाद त्योहारी सीजन के शुरू होते ही ऑटोमोबाइल सेक्टर टॉप गियर में पहुंच गया। विभिन्न कंपनियों की नए मॉडल्स की कार व दुपहिया वाहन बाजार में उपलब्ध है। ऑटोमोबाइल डीलर्स को दो साल बाद अपने व्यापार में 60 से 70 प्रतिशत बढ़ोतरी की उम्मीद है।

बुकिंग शुरू
व्यापारियाें का कहना है बाजार में बुकिंग इतनी है कि मांग की पूर्ति मुश्किल होगी। विभिन्न कंपनियों ने इस बार नए मॉडल लॉन्च किए। ऐसे में सभी मॉड्ल्स को लेकर ग्राहक भारी संख्या में बुकिंग करवा रहे हैं।

--------
बाइक में बदलाव

इस बार बाइक में कई बदलाव किए गए हैं। बीएस 6, एफआई तकनीक, ब्लूटूथ, डिजीटल मीटर खास फीचर्स हैं। युवा वर्ग 150 सीसी स्पोर्ट बाइक की अधिक डिमांड है। कई ग्राहक अधिक माइलेज की बाइक व स्कूटर पसंद कर रहे हैं, तो कई युवा पावर बाइक्स की डिमांड करते हैं।

संदीप जैन, संचालक दुपहिया वाहन
----

60 फीसदी की बढ़ोतरी
नवरात्र में दुपहिया वाहनों की बुकिंग खूब हो रही है। घट स्थापना से ही वाहनों की डिलेवरी शुरू हो गई है। इस बार बिक्री में करीब 60 फीसद बढ़ोतरी होने की संभावना है। वही लोग वाहनों को पंसद भी कर रहे है।

कृष्णा राठी, संचालक दुपहिया वाहन शो रूम
स्कीम दे रहे

प्रत्येक कंपनी के चौपहिया वाहन काफी बुक किए गए। इनकी समय पर डिलीवरी मुश्किल हो रही है। बाजार में कई बुकिंग मॉडल की शोर्टेज चल रही है। साथ ही ग्राहकों को लुभाने के लिए कई आकर्षक ऑफर और उपहार की स्कीम दी जा रही है।
गोविंद लोहिया, ऑटोमोबाइल्स व्यापारी

------------
सज गए बाजार
बाजार में चौपहिया से लेकर दुपहिया वाहन तक के नए मॉडल की धूम है। त्योहारी सीजन में शोरूम पर सजावट की है। नवरात्र व दीपावली के सीजन को लेकर वाहन शोरूम विभिन्न मॉडल व कलर की बाइक-स्कूटर और कारों से सज गए हैं। ग्राहक भी बुकिंग करवाने के लिए पहुंच रहे हैं।

कमल छतवानी, संचालक दुपहिया वाहन