7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फैक्ट्री अधिकारियों पर दिखाना रौब और रूतबा, इसलिए कर दिया उन पर हमला

पुर थाना पुलिस ने पांच दिन पूर्व संगम फैक्ट्री के अधिकारियों और सुरक्षा गार्ड पर हमला करने के आरोप में शनिवार को तीन जनों को गिरफ्तार कर लिया। सरगना समेत अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। अधिकारियों पर प्रभाव जमाने के लिए हमला किया गया था।

less than 1 minute read
Google source verification
Awe and status were shown on factory officials, so they attacked them

Awe and status were shown on factory officials, so they attacked them

भीलवाड़ा. पुर थाना पुलिस ने पांच दिन पूर्व संगम फैक्ट्री के अधिकारियों और सुरक्षा गार्ड पर हमला करने के आरोप में शनिवार को तीन जनों को गिरफ्तार कर लिया। सरगना समेत अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। अधिकारियों पर प्रभाव जमाने के लिए हमला किया गया था।
थानाप्रभारी मुकेश शर्मा ने बताया कि 15 जनवरी को संगम स्पीनर्स में कार्यरत और संगम यूनिर्वसिटी परिसर स्थित कॉलोनी में रहने वाले अधिकारी सुशीम काबराए शास्त्रीनगर निवासी ललित नरवाना और गार्ड रमेश यादव तथा चालक कम्पनी की जीप से घर जा रहे थे। सबसे पहले काबरा को उनके घर छोडऩे के लिए जीप संगम यूनिर्वसिटी के पास सर्विस रोड पर पहुंची। वहां एक ट्रैक्टर बीच रास्ते में खड़ा हुआ था। चालक वाहन को आगे.पीछे ले रहा था। उसने गाड़ी को रास्ते से हटाया नहीं। इस दौरान कुछ नकाबपोश वहां पहुंचे और जीप पर लाठियां मारनी शुरू कर दी। इससे जीप के कांच टूट गए। गाड़ी में सवार लोगों पर लाठियों से हमला किया। दोनों अधिकारियों समेत चार जनें घायल हो गए। इनमें एक को निजी अस्पताल भर्ती कराया गया। पुलिस ने हमले का मामला दर्ज किया था। पुलिस ने सीसी टीवी फुटेज और तकनीकी टीम के आधार पर हमले के आरोप में बिदौलिया ;गंगरारद्ध निवासी दिलखुश शर्माए खैराबाद निवासी लाला गाडरी तथा बीलियाकलां निवासी शंकर कालबेलिया को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि फैक्ट्री में ठेका लेने और और अपना प्रभाव बनाने के लिए हमला किया था। पुलिस मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। इसे लेकर आरोपियों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।