8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

श्रीराम के कटआउट का अनावरण, भजन पर झूमें श्रोता

भीलवाड़ा की शाम की सब्जी मंडी में लगाए गए लोहे की फ्रेम में श्रीराम का कटआउट का नगर परिषद सभापति राकेश पाठक व कांग्रेस के महासचिव महेश सोनी ने अनावरण किया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भीलवाड़ा

•

image

Suresh Jain

•

Updated: 22 Jan 2024, 10:38 AM IST

श्रीराम के कटआउट का अनावरण, भजन पर झूमें श्रोता

श्रीराम के कटआउट का अनावरण, भजन पर झूमें श्रोता

भीलवाड़ा की शाम की सब्जी मंडी में लगाए गए लोहे की फ्रेम में श्रीराम का कटआउट का नगर परिषद सभापति राकेश पाठक व कांग्रेस के महासचिव महेश सोनी ने अनावरण किया। कटआउट इरफान हुसैन ने बनाया था।

यहां श्रीराम भगवान की आरती की गई। आशीष राजस्थला ने बताया कि शाम की सब्जी मंडी में राधव दाधीच ने सुन्दरकांड का पाठ करने के साथ भजन पेश किया। भजनों पर महिलाओं ने नृत्य किया। बाद में प्रसादी का आयोजन किया। विधायक अशोक कोठारी, भाजपा प्रदेश महामंत्री दामोदर अग्रवाल, सांसद सुभाष बहेडि़या, कांग्रेस जिलाध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी, ओम नराणीवाल, दुर्गेश शर्मा, कैलाश व्यास समेत कई जने मौजूद थे।

अखंड हनुमान चालीसा पाठ
भीलवाड़ा. पेच एरिया बालाजी मंदिर में मंदिर में 19 दिवसीय अखंड हनुमान चालीसा पाठ अनुष्ठान 25 जनवरी तक 81 पंडितों के माध्यम से किया जा रहा है। पंडित आशुतोष शर्मा ने बताया कि श्रीराम मंदिर शिखर पर ध्वज स्थापना कर श्रीराम दरबार का मूल रामायण से दुग्धाभिषेक, श्रृंगार. हनुमान जी महाराज के रजत चोला श्रृंगार किया। दोपहर को आरती के बाद प्रसाद का वितरण किया। सोमवार को भी आरती के बाद प्रसाद वितरण होगा।


बाबा धाम में सजावट
भीलवाड़ा. श्री बाबा धाम के अध्यक्ष विनीत अग्रवाल के सानिध्य में मंदिर को सजाया गया है। बालाजी के पूजा-पाठ, हवन व भजन कीर्तन होंगे। दोपहर 2.15 बजे 108 दीपों से आरती होगा। शाम को सुन्दरकाण्ड का पाठ होगा। सोमवार को 11 हजार 111 दीपों से मंदिर को सजाया जाएगा।

शोभायात्रा निकाली
भीलवाड़ा. श्रीराम महोत्सव समिति की ओर से संकट मोचन बालाजी मंदिर से रविवार को शोभायात्रा निकाली गई। समिति अध्यक्ष बृजराज कृष्ण उपाध्याय ने बताया कि शोभायात्रा लक्ष्मी नारायण मंदिर, मुरली विलास रोड, रेलवे स्टेशन से पेच के बालाजी, गुलमंडी बालाजी, बड़ा मंदिर, शहीद चौक होते हुए दूधाधारी मंदिर पहुंच संपन्न हुई।


बधाई उत्सव मनाया
भीलवाड़ा. धानमंडी स्थित बद्रीनारायण मंदिर में रामलला प्राण प्रतिष्ठा बधाई उत्सव मनाया गया। भगवती भजन मंडल के गायक हितेश व्यास, कांता भदादा, पुनीता व्यास, यशोदा अरोड़ा, चंद्रकला अरोड़ा, दीपिका अरोड़ा ने भजनों की प्रस्तुति दी।


वैदिक पूजा पाठ हवन
पुर. मण्डी के बालाजी मंदिर मे तीन दिवसीय वैदिक पूजा पाठ हवन चल रहा है। पंडित अशोक कुमार शर्मा ने बताया की अमृत महोत्सव के मौके पर 108 सुन्दरकाण्ड के पाठ व सोमवार सुबह श्रीराम दरबार, महादेव, बालाजी महाराज का अभिषेक किया जाएगा। विशेष श्रृंगार कर भोग लगाकर आरती की जाएगी।