शोध में कचरे के प्रकार ,विद्यालय और घरों में कचरा उत्पन्न करने वाले स्थानों की जानकारी, प्रतिदिन तैयार होने वाले कचरे की मात्रा की ऑडिट, कचरे का वर्गीकरण, कचरा निस्तारण की विधियों की जानकारी, पर्यावरण पर कचरे के दुष्प्रभावों की जानकारी का समावेश किया गया। इसी प्रकार विद्यालय और घरों को कचरा मुक्त करने की विधियों की जानकारी, परंपरागत एवं आधुनिक समय में कचरे का तुलनात्मक अध्ययन करने के लिए अलग-अलग व्यवसाय से जुड़े लोगों के साक्षात्कार ,परिवर्तनकर्ता के रूप में विद्यार्थियों की भूमिका आदि का संकलन एवं दस्तावेजीकरण करके रिपोर्ट तैयार की गई। जिसमें कचरे से होने वाले फायदे और नुकसान की परिभाषा को दर्शाया गया ।