18 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विधायक पितलिया के खिलाफ चिकित्सकों ने सीएम ने नाम सौंपा ज्ञापन

भीलवाड़ा. सहाड़ा विधायक लादूलाल पितलिया के गंगापुर में चिकित्सक से अभद्र भाषा के इस्तेमाल के विरोध में आईएमए ने गुरुवार को मुख्यमंत्री के नाम अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर) वंदना खोरवाल को ज्ञापन दिया।
less than 1 minute read
Google source verification
विधायक पितलिया के खिलाफ चिकित्सकों ने सीएम ने नाम सौंपा ज्ञापन

विधायक पितलिया के खिलाफ चिकित्सकों ने सीएम ने नाम सौंपा ज्ञापन

भीलवाड़ा. सहाड़ा विधायक लादूलाल पितलिया के गंगापुर में चिकित्सक से अभद्र भाषा के इस्तेमाल के विरोध में आईएमए ने गुरुवार को मुख्यमंत्री के नाम अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर) वंदना खोरवाल को ज्ञापन दिया। चिकित्सकों ने कहा कि विधायक की भाषा निंदनीय है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

आईएमए अध्यक्ष डॉ. आरएस सोमानी ने कहा कि 25 दिसंबर को विधायक पितलिया ने राजकीय चिकित्सालय गंगापुर के निरीक्षण के दौरान प्रभारी डॉ. राजेंद्रप्रसाद मौर्य से अशोभनीय भाषा का प्रयोग किया। इससे चिकित्सा जगत की भावनाएं आहत हुई है। मुख्यमंत्री से मांग की कि वे विधायकों को अशोभनीय बर्ताव से रोकें। इस मामले में डॉ. राजेंद्रप्रसाद मौर्य का कहना है कि मैं अपना पक्ष रखना चाह रहा था, लेकिन विधायक ने मुझे बोलने से मना कर दिया। विधायक के आरोप निराधार और तथ्यहीन हैं। जिन चिकित्सक की शिकायत है, उस बारे में कभी किसी ने शिकायत नहीं की। शिकायत होती तो जांच करवाते। ज्ञापन के दौरान आईएमए उपाध्यक्ष डॉ. दुष्यंत शर्मा, डॉ. रेखा शर्मा, डॉ. अतुल हेड़ा, डॉ. कृष्णा हेड़ा, डॉ. सुनील मित्तल, प्रशांत आगाल, डॉ. अनुराग शर्मा, डॉ. सीपी पारीक, डॉ. पंकज ईनाणी, डॉ. पंकज अग्रवाल मौजूद थे।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग