इसी बीच घटना की सूचना पर अतिरिक्त जिला कलक्टर राजेश गोयल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंचल मिश्रा, शाहपुरा पुलिस उपाधीक्षक महावीर शर्मा, जहाजपुर उपखंड अधिकारी दामोदार खटाणा मौके पर पहुंचे। जहाजपुर, शक्करगढ़, हनुमानगर, पंडेर, शक्करगढ़, पारोली, कोटड़ी, काछोला व शाहपुरा का जाप्ता भी मौके पर आ गया। देर रात भीलवाड़ा से भी अतिरिक्त जाप्ता मौके पर पहुंचा।