8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Banas River Flow Update : बनास नदी उफान पर, बीसलपुर बांध तक खुशखबर

-मातृकुंडिया बांध के गेट खोलने से उफान पर चल रही बनास -तीन फीट पर चल रही त्रिवेणी, कई जगहों पर पुलियों के उपर पानी बहने पर सुरक्षा के लिहाज से पुलिस जाब्ता तैनात
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भीलवाड़ा

•

image

Kanaram Mundiyar

•

Updated: 29 Jul 2023, 7:02 PM IST

Banas Nadi Flow Update : बनास नदी उफान पर, बीसलपुर बांध तक खुशखबर

Banas Nadi Flow Update : बनास नदी उफान पर, बीसलपुर बांध तक खुशखबर

भीलवाड़ा.

राज्य में सक्रिय मानसून की बरसात ने न केवल राजधानी जयपुर समेत शहरों को लबालब कर दिया है। बल्कि बांध व तालाबों में पानी की भारी आवक हुई है। चित्तौडगढ़़ जिले के मातृकुंडिया बांध के गेट खोलने से बनास नदी उफान पर चलने लगी है। बनास नदी का पानी त्रिवेणी होते हुए बीसलपुर बांध की तरफ बढ़ रहा है। बनास के उफान पर चलने से बीसलपुर बांध के इस साल भी लबालब होने की उम्मीद जगी है। लगातार बरसात के चलते त्रिवेणी नदी 3 फीट गेज पर चल रही है।

भीलवाड़ा जिले के उपरमाल क्षेत्र में भी अच्छी बरसात हुई हैं। मेनाली बेड़च, कोठारी नदी में पानी का बहाव हो रहा है। भीलवाड़ा जिले के रायपुर क्षेत्र का लड़की बांध व कोठारी बांध ओवरफ्लो हो गए हैं। गोवटा बांध भी लबालब हो चुका है। बांधों से पानी की निकासी होने से बनास नदी में जलस्तर बढ़ रहा है। चित्तौडगढ़़ जिले के मातृकुंडिया बांध के गेट खोलने से भीलवाड़ा जिले से गुजर रही बनास नदी उफान पर चल रही है।

जिले के बीगोद कस्बे के यहां पुलिया पर पानी आने से बीगोद-खटवाड़ा सड़क मार्ग बंद हो गया। पुलिया पर दो फीट तक पानी आ गया जिससे पुलिस जाब्ता तैनात किया गया। भीलवाड़ा में भी रूक-रूक कर बरसात का दौर जारी है।

ज्ञात है कि भीलवाड़ा व चित्तौडगढ़़ जिले की बरसात से ही बीसलपुर बांध भरता है। हर साल यहां अच्छी बरसात होती है तब बीसलपुर बांध तक खुशियां आती है। बीसलपुर बांध से राजधानी जयपुर, अजमेर, व टोंक सहित कई शहरों व कस्बों को जलापूर्ति की जा रही है। ऐसे में पूरे राज्य की नजर भीलवाड़ा व चित्तौडगढ़़ जिले की बरसात व बनास नदी के प्रवाह पर टिकी रहती है।

राजधानी जयपुर समेत कई शहर लबालब-

राज्य में मानसून की जबरदस्त मेहरबानी चल रही है। शुक्रवार को अजमेर, जोधपुर में अच्छी बरसात हुई। शनिवार को राजधानी जयपुर में सुबह 4 बजे तड़के से घंटों तक बरसात जारी रही। इससे जयपुर लबालब हो गया। सड़कों पर पानी ही पानी नजर आया। 23 साल बाद कानोता बांध ओवरफ्लो हो गया और चादर चली। चादर को देखने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। इधर अजमेर के फॉयसागर ओवरफ्लो चल रहा है। लगातार बरसात से अजमेर के कई निचले क्षेत्र जलमग्न हो रखे हैं। जोधपुर में पिछले दिनों की बरसात के बाद बनाड़ रोड लबालब है। दस दिन से रोड से पानी निकासी नहीं हो रही है। शुक्रवार रात की बरसात के बाद बनाड़ रोड व आस-बास के आवासीय क्षेत्रों के हालात विकट हो गए। कई क्षेत्र जलमग्र है। जोधपुर विकास प्राधिकरण, नगर परिषद एवं आपदा दलों के बचाव व राहत के प्रयास फेल साबित हो रहे हैं।