5 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बैट्री की दुकान में विस्फोट से मालिक की मौत

blast in battary भीलवाड़ा जिले के गुलाबपुरा कस्बे में दुकान में मंगलवार को बैट्री फटने से मालिक की मौत हो गई। विस्फोट से क्षेत्र में अफरातफरी मच गई।
less than 1 minute read
Google source verification
प्रोफाइल अपडेशन का काम अधूरा, अटकी 5312 बच्चों की छात्रवृत्ति

प्रोफाइल अपडेशन का काम अधूरा, अटकी 5312 बच्चों की छात्रवृत्ति

भीलवाड़ा जिले के गुलाबपुरा कस्बे में दुकान में मंगलवार को बैट्री फटने से मालिक की मौत हो गई। विस्फोट से क्षेत्र में अफरातफरी मच गई।

गुलाबपुरा कस्बे में एक दुकान में मंगलवार को बैट्री फटने से विस्फोट हो गया। इससे दुकान ढह गई। नीचे दबने से दुकान मालिक की मौत हो गई। धमाके से आसपास के लोग दहशत में आ गए। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने मलबा हटवा शव निकाला। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया।


गुलाबपुरा में भीलवाड़ा रोड पर अरविंदकुमार टेलर की बैट्री की दुकान है। शाम को अचानक बैट्री फट गई। इससे हुए विस्फोट से पट्टियां टूट गई। पट्टियां भरभरा कर गिर गई। इससे दुकान में बैठा अरविंद मलबे में दब गया। धमाका सुन लोग दहशत में आ गए। शुरू में लोग माजरा समझ नहीं पाए। अफरा-तफरी मच गई। बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। डीएसपी लोकेश मीणा, सीआई सुगनसिंह व प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे। तीन-चार जेसीबी मंगवा कर मलबा हटवाया। अरविंद को अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत बताया।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग