
Beating personal physicians and staff in bhilwara
भीलवाड़ा।
राजीव गांधी ऑडिटोरियम के निकट भंसाली अस्पताल में घुसकर डॉक्टर डॉ. मनीष भंसाली को सोमवार को चेम्बर से घसीट कर बाहर लाने और उनकी पिटाई करने का वीडियो मंगलवार को वायरल हो गया। माणिक्यलाल वर्मा राजकीय महाविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष टीकमचंद जाट और उसके दस-बारह साथी डॉक्टर के साथ मारपीट कर रहे है। यहीं नहीं बचाव में आई महिला कर्मचारियों के साथ बदसलूकी की गई।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही शहर में चर्चा का विषय हो गया। डॉक्टर की ओर से सुभाषनगर थाने में सोमवार रात मामला दर्ज कराया गया था। थानाधिकारी अजयकांत का कहना है कि मामले में आरके कॉलोनी निवासी रतनलाल सेन को गिरफ्तार कर लिया है। सरगना जाट समेत अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। घटना के बाद सभी भूमिगत हो गए। उधर, इण्डियन मेडिकल एसोसिएशन अध्यक्ष डॉ. केके भण्डारी ने घटना की निंदा करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है। उनका कहना था कि सरगना समेत अन्यों को गिरफ्तार नहीं करने पर डॉक्टर आंदोलन करेंगे।
Updated on:
12 Mar 2019, 7:49 PM IST
Published on:
12 Mar 2019, 4:42 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.