19 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भारत सरकार लिखने से क्यूं हुंआ पंगा, यहां जानिए

बजरी रॉयल्टी ठेकेदार के कर्मचारियों की लग्जरी जीप पर भारत सरकार लिखा होने से ग्रामीण भड़क उठे। ग्रामीणों ने कार में सवार लोगों को रोकने की कोशिश की, लेकिन वह गति बढ़ा कर भाग छूटे। इस दौरान दो ग्रामीणों के भी चोंटे आई। यह समूचा घटनाक्रम मंगलवार को राजस्थान में भीलवाड़ा जिले के बागोर कस्बे में हुआ।
less than 1 minute read
Google source verification
भारत सरकार से लिखने से क्यूं हुंआ पंगा, यहां जानिए

भारत सरकार से लिखने से क्यूं हुंआ पंगा, यहां जानिए

बजरी रॉयल्टी ठेकेदार के कर्मचारियों की लग्जरी जीप पर भारत सरकार लिखा होने से ग्रामीण भड़क उठे। ग्रामीणों ने कार में सवार लोगों को रोकने की कोशिश की, लेकिन वह गति बढ़ा कर भाग छूटे। इस दौरान दो ग्रामीणों के भी चोंटे आई। यह समूचा घटनाक्रम मंगलवार को राजस्थान में भीलवाड़ा जिले के बागोर कस्बे में हुआ।

ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकदार के लोग भारत सरकार के साइन बोर्ड लगी लग्जरी जीप से से क्षेत्र में अवैध वसूली कर रहे है। मंगलवार को क्षेत्र में यह लोग नजर आने पर उनका विरोध किया गया। इस पर सवार लोगों ने तेज गति कर जीप को उन पर चढ़ाने की कोशिश की, जिससे राह चलते दो जने घायल हो गए।

बागोर थाने के बाहर ग्रामीणों के रोकने पर भी जीप सवार लोग नहीं रूके तो पत्थर भी फेंके। ग्रामीणों का आरोप है कि इस दौरान एक भी जवान थाने से बाहर नहीं आया। सवार लोग बाद में ग्रामीणों की घेराबंदी को देख कर कुछ दूरी पर जीप को छोड़ कर भाग छूटे। दो पुलिस कर्मी बाद में भारत सरकार लिखी जीप को थाने ले आए ।

बागोर क्षेत्र के माता मंगरी निवासी जोधा जाट, लसाडिया निवासी रतन लाल गुर्जर व समरथ पुरा निवासी रोशन भील ने जीप में सवार लोगों के खिलाफ मारपीट, अपहरण व दुर्घटनाकारित करने के आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दी है।

थाना प्रभारी मोतीराम रायका ने बताया कि जीप में रॉयल्टी वसूलने वाले ही कर्मचारी थे। अवैध वसूली नहीं है। उनकी गाड़ी थाने में है। जीप पर रॉयल्टी वाले भारत सरकार लिखवा सकता है या नहीं, इसकी जानकारी करवा रहे है। घटना को लेकर आई रिपोर्ट के आधार पर जांच की जाएगी।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग