भीलवाड़ा. सीएम भजनलाल मंगलवार को चित्तौड़गढ़ से सांसद और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी का नामांकन दाखिल करवाने हमीरगढ़ हवाई पट्टी पर एक विशेष विमान से भीलवाड़ा पहुंचे। जिसके बाद भीलवाड़ा जिले के भाजपा नेताओं ने उनका दमदार स्वागत किया। हवाई पट्टी पर सीएम भजनलाल शर्मा के स्वागत में भीलवाड़ा लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी दामोदर अग्रवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा, मांडलगढ़ विधायक गोपाल खंडेलवाल, माण्डल विधायक उदयलाल भड़ाना, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष ललित अग्रवाल सहित सैकड़ों भाजपा के पदाधिकारी मौजूद थे।