18 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भारतीय टेक्सटाइल उत्पादों ने दुनिया में छोड़ी छाप

देश-विदेश के टेक्सटाइल उद्यमी लेंगे हिस्सा
2 min read
Google source verification
भारतीय टेक्सटाइल उत्पादों ने दुनिया में छोड़ी छाप

भारतीय टेक्सटाइल उत्पादों ने दुनिया में छोड़ी छाप

वस्त्र मंत्रालय की ट्रेड एडवाइजर शुभ्रा ने कहा कि भारतीय टेक्सटाइल उत्पादों ने विश्व में अपनी छाप छोड़ी है। दुनिया के नक्शे पर अपनी खास पहचान बनाई है। टेक्सटाइल सेक्टर की केंंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ देश के उद्यमी उठा रहे हैं। टेक्सटाइल सेक्टर में विदेशी खरीदार भारत लाने और हमारे उत्पादों के बारे में समझ बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए निर्यात संवर्धन परिषद 26 से 29 फरवरी को भारत टेक्स 2024 के नाम से विश्व का सबसे बड़ा टेक्सटाइल ट्रेड फेयर लगाएगी।


इसमें टेक्सटाइल सेक्टर के कॉटन, सिंथेटिक, जूट, वूल, टेक्नीकल टेक्सटाइल, एपेरेल से संबंधित फाइबर से फैशन तक की प्रदर्शनी दिल्ली के भारत मंडपम एवं यशोभूमि में होगी। शुभ्रा शनिवार को कोटा रिंग रोड स्थित होटल में टेक्सप्रोसिल की ओर से मेवाड़ चैम्बर, राजस्थान टेक्सटाइल मिल्स एसोसिएशन व सीआईटीआई के सहयोग से रोड शो को संबोधित कर रही थी।

उन्होंने बताया कि फाइबर ही नहीं, विश्व में विकसित हो रहे नए फाइबर, फाइबर उत्पादन में काम आने वाले केमिकल, नए विकसित कलर से संबंधित स्टालें होगी। रेडीमेड एवं एपेरेल सेक्टर के लिए विश्व के प्रमुख फैशन डिजाइनर फैशन ट्रेंड एवं उपभोक्ताओं की बदलती मांग की जानकारी देंगे। इस दौरान फैशन शो होंगे। हैंडीक्राफ्ट व टेक्सटाइल उत्पाद के साथ मशीनरी का भी प्रदर्शन होगा। रोड शो में टेक्सटाइल वैल्यू चेन के साथ ही भारत के कपड़ा उद्योग के समृद्धशाली पक्ष और विविधता का प्रदर्शन किया।
शुभ्रा ने बताया, विभिन्न राज्यों की टेक्सटाइल व उद्योग नीतियां, भूमि, जल की उपलब्धता, निवेश की सुलभता की जानकारी देंगे। उन्होंने भीलवाडा के टेक्सटाइल उद्यमियों से मेले में भाग लेने के साथ अपने विदेशी खरीदारों को भी आमंत्रित करने का आग्रह किया।

टेक्सप्रोसिल एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर सिद्धार्थ राजगोपाल ने कहा कि उत्पाद प्रदर्शन के साथ इस मेले की विशेष भूमिका टेक्सटाइल उद्योग को ग्रीन उद्योग के रूप में परिवर्तित करने की है। टेक्सटाइल से निकलने वाले वेस्ट को पुनर्चक्रण एवं उपयोगी बनाने के संबंधी भी उपकरण, तकनीक की जानकारी दी जाएगी।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग