पशुपालन विभाग की उपनिदेशक डॉ. अल्का गुप्ता ने बताया कि यह सुविधा किसानों के लिए फायदेमंद साबित होगी। चल पशु चिकित्सा सेवा से घर पर पशुओं का टीकाकरण, गर्भाधान एवं अन्य सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी। पशुओं का इलाज बेहतर ढंग से हो सकेगा।
प्रत्येक मोबाइल यूनिट में एक पशु चिकित्सक, एक सहायक और ड्राइवर तैनात रहेंगे। पशुओं के गोबर, मूत्र व खून के परीक्षण की सुविधा भी होगी। छोटे जानवरों के आपरेशन के लिए ओटी की सुविधा है।