
Bhilwara collector said, the public should be with him
भीलवाड़ा। जिले में कोरोना की दूसरी लहर घातक होने से सोमवार से कफ्र्यू और सख्त कर दिया गया। राज्य सरकार की नई गाइड लाइन के बजाय पुरानी गाइड लाइन के आधार पर ही कफ्र्यू में सभी तरह की सख्ती आंशिक राहत के साथ लागू रहेगी। विवाह आयोजनों के लिए सिर्फ तीन घंटे की छूट ही रहेगी, जबकि बाजार नहीं खुलेंगे। जिले में कोरोना से बचाव के प्रयासों के संदर्भ में जिला कलक्टर शिव प्रसाद एम नकाते से पत्रिका की हुई बातचीत के मुख्य अंश इस प्रकार है। Bhilwara collector said, the public should be with him
सवाल: राज्य सरकार की २६ अप्रेल से कफ्र्यू को लेकर लागू नई गाइड लाइन को जिले में किस प्रकार से लागू किया जाएगा।
जवाब: जिले में कोरोना की दूसरी लहर से चिंताजनक हालात है, कोरोना के हालात को नियंत्रित करने के लिए सोमवार से कफ्र्यू और सख्त किया जाएगा। जिले में राज्य सरकार की पुरानी गाइड लाइन के अनुरूप ही कफ्र्यू लागू रहेगा।
सवाल: कफ्र्यू में किस प्रकार की छूट रहेगी।
जवाब: जिले में राज्य सरकार की नई गाइड लाइन के अनुरूप किसी भी प्रकार की छूट नहीं रहेगी। कुछ राहत देंगे, वह भी सशर्त।
सवाल: शादी समारोह में कफ्र्यू के दौरान छूट की अवधि बढ़ेगी।
जवाब: नहीं, पूर्व की भांति सिर्फ तीन घंटे का ही समय रहेगा। विवाह समारोह में आयोजक तय सीमा में ही मेहमान बुलाएं और सोशल डिस्टेंंिसंग की पूरी पालना कराएं। आयोजन के लिए प्रशासन से अनुमति लेवे।
सवाल: सब्जी मंडी व किराणा में छूट रहेगी।
जवाब: किराना, सब्जी, बाजार इत्यादि के संबंध में पूर्व में अपनाई गई प्रक्रिया एवं जारी किए गए आदेश लगभग यथावत ही रहेंगे, हालांकि वार और समय में राज्य सरकार की गाइडलाइन के अनुरूप कुछ परिवर्तन किया है।
सवाल: सरकारी एवं निजी चिकित्सालयों में गंभीर रोगियों को समय पर ऑक्सीजन युक्त बैड नहीं मिल रहे है।
जवाब: जिले में ऑक्सीजन सिलेंडर की मांग तेजी से बढ़ी है। गंभीर रोगियों को तत्काल ऑक्सीजन युक्त बैड मिले, इसके लिए सामान्य रोगियों को सरकारी व निजी अस्पतालों से छुट्टी देना शुरू किया है। जिनके ऑक्सीजन लेबल में सुधार है, उन्हें कोविड केयर सेंटर में शिफ्ट किया जा रहा है। बुजुर्ग बीमार को विशेष कोविड सेंटर पर रखा जाएगा।
सवाल: वेंटिलेटर की कमी अब सामने आ रही है।
जवाब: सरकारी व निजी चिकित्सालयों में कुल ४० ही वेंटिलेटर है, जो कि काफी कम है। सरकार से और वेंटिलेटर मांगे है। ऑक्सीजन सिलेंडर का स्टॉक बढ़ाने के लिए भी लिखा है। आसपास के जिलों से भी सिलेंंडर की मांग की गई है।
सवाल: रेमडेसिविर इंजेक्शन मांग के अनुरूप नहीं है, कालाबाजारी की शिकायत है।
जवाब: इंजेक्शन मांग के अनुरूप नहीं मिल रहे है, लेकिन गंभीर रोगियों को तत्काल उपलब्ध कराया जा रहा है। लोगों को समझना चाहिए कि यह इंजेक्शन सभी रोगियों के लिए जरुरी नहीं है। परिजन संयम बरते, कालाबाजारी नहीं हो, इसके लिए निजी चिकित्सालयों से उपयोग में आ रहे इंजेक्शन की सूची मांगी गई है। कोर ग्रुप टीम नजर रखे हुए है।
सवाल: कोरोना संक्रमित व्यक्तियों के अंतिम संस्कार के लिए क्या व्यवस्था है, कहीं कोई शिकायत है।
जवाब: शहर के प्रमुख मोक्षधामों में वहां की ट्रस्ट समितियों ने व्यवस्था संभाल रखी है। किसी प्रकार की शिकायत नहीं है। राज्य सरकार के नए आदेश अनुसार अब नगरीय निकायों की देखरेख में अंतिम संस्कार की व्यवस्था की गई है। इसके लिए भीलवाड़ा में शवों को चिकित्सालय से मोक्षधाम स्थल तक लाने के लिए एम्बुलेंस भी रविवार से शुरू की गई है।
सवाल: दूसरे जिले में वाहनों की आवाजाही पर रोक रहेगी।
जवाब: राज्य सरकार की नई गाइड लाइन की पालना में जिले की सीमाओं पर चेक पोस्ट स्थापित किए गए है। निजी वाहन से लोग नई कोविड लाइन के अनुसार ही आ जा सकेंगे।
सवाल: जनता से क्या कहना चाहते हैं।
जवाब: जिले में कोरोना संक्रमण पर अंकुश जनता के सहयोग से ही संभव है। इसको लेकर आम जन गंभीरता दिखाएं। कफ्र्यू की कड़ाई से पालना करें, बेवजह घर से बाहर नहीं निकले। कोरोना के लक्षण नजर आने पर तत्काल चिकित्सक से सम्पर्क करें और इलाज लें, मास्क लगाए, सेनेटाइज रहे और सोशल डिस्टेंस रखे। वैक्सीन के प्रति आमजन उत्साह दिखाएं।
Published on:
26 Apr 2021 12:01 pm
बड़ी खबरें
View Allभीलवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
