18 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भीलवाड़ा क्राइम: पिस्तौल दिखा छीनी चेन व मोबाइल

भीलवाड़ा के पुर के बजरंगपुरा इलाके में युवक पर हमला करने और पिस्तौल दिखाकर चेन व मोबाइल छीनने का मामला सामने आया है।
less than 1 minute read
Google source verification
भीलवाड़ा क्राइम: पिस्तौल दिखा छीनी चेन व मोबाइल

भीलवाड़ा क्राइम: पिस्तौल दिखा छीनी चेन व मोबाइल

भीलवाड़ा के पुर के बजरंगपुरा इलाके में युवक पर हमला करने और पिस्तौल दिखाकर चेन व मोबाइल छीनने का मामला सामने आया है। घायल युवक को महात्मा गांधी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। वहां से निजी अस्पताल रैफर कर दिया।

पुर के जाटों का मोहल्ला निवासी रमेश जाट ने गौरीशंकर, राहुल, साजन, पप्पू, रामपाल, लादूलाल, नारायण पर आरोप लगाया कि 14 दिसंबर को दोपहर डेढ़ बजे उसका भाई हीरालाल जाट अपने ऑफिस कार्य से कार से भीलवाड़ा जा रहा था। बजरंगपुरा चौराहे के पास आरोपी पिस्तौल, बेस बॉल के डंडे, स्टीक आदि लेकर बैठे थे। हीरालाल के वहां पहुंचते ही उसकी कार रुकवा कर हमला कर दिया। पिस्तौल दिखाते हुए हीरालाल जाट के गले से दो तोला सोने की चेन और मोबाइल छीन लिया। हमले में हीरालाल घायल हो गया। पुलिस जांच कर रही है।


89 ग्राम गांजा बरामद
सुभाषनगर पुलिस ने अजमेर चौराहे से युवक को गिरफ्तार कर उससे 89 ग्राम गांजा बरामद किया। सब इंस्पेक्टर दिलीप सहल व अन्य शुक्रवार रात करीब 8.20 बजे अजमेर तिराहा पर गश्त कर रहे थे कि पास में केबिन में एक व्यक्ति छुपा बैठा था। उसके हाथ में प्लास्टिक की थैली थी। पुलिस ने पूछताछ की तो उसने खुद का नाम चंद्रशेखर आजाद नगर निवासी नरेश कुमार कनानी बताया। तलाशी में थैली में 89 ग्राम गांजा मिला।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग