6 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

घर के दरवाजे पर पेट्रोल डाल लगाई आग

भीलवाड़ा जिले के गंगापुर थाने के मालीखेड़ा में एक मकान पर रात में कुछ लोगों ने धावा बोल दिया।
less than 1 minute read
Google source verification
घर के दरवाजे पर पेट्रोल डाल लगाई आग

घर के दरवाजे पर पेट्रोल डाल लगाई आग

भीलवाड़ा जिले के गंगापुर थाने के मालीखेड़ा में एक मकान पर रात में कुछ लोगों ने धावा बोल दिया।

हमलावरों ने मकान के दरवाजे पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी तथा दंपती पर हमला किया। मकान के बाहर बाड़ भी जला दी। पुलिस ने बताया कि रामचंद्र बागरिया ने कैलाश, पारस, रामा, भैंरू, रतन भील व चार-पांच अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कराया कि उसकी पत्नी लेहरी, पोता देवा की पत्नी पूजा शाम 6-7 बजे खाना खाने के बाद घर का दरवाजा बंद कर सो गई। इसी दौरान हमलावरों ने मकान के दरवाजे पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। आग देखकर लेहरी बाहर निकली तो उस पर लाठी से वार किया।वह घायल हो गई। अन्य परिजनों से भी मारपीट की।

भीलवाड़ा. क्रिकेट अकादमी के तत्वावधान में न्यू लुक सेंट्रल स्कूल ग्राउंड पर रविवार से अंडर- 25 भीलवाड़ा क्रिकेट लीग शुरू होगी। अकादमी कोच त्रिलोक भीरानिया ने बताया कि चार टीमें भाग लेगी। इसमें 16 से 25 वर्ष तक के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। मैच 40-40 ओवर के होंगे।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग