पुलिस ने बताया दोनों आरोपी बिच्छू गैंग के गुर्गे हैं। सदस्यों के आंख पर गैंग का निशान है। वारदात में जयनगर, ब्यावर निवासी राजेन्द्र सिंह उर्फ राजू उर्फ लक्ष्मणसिंह रावत, नाटाश झुंझुनूं निवासी संदीप पुत्र शेरसिंह जाट और रामसा उर्फ लम्बू भी शामिल थे, जिनकी तलाश है। गैंग का सरगना राजेन्द्र उर्फ राजू है। वह लूट और डकैती के पांच मामलों में वांछित है। शंभूगढ़ थाना क्षेत्र में नकबजनी के मामले में जेल भी जा चुका है।
मौज शौक के लिए वारदात
थानाप्रभारी सुगनसिंह ने बताया कि सांवर गुर्जर और उदय फोरिया ने बताया कि वे और उनके साथी महंगे मोबाइल, नशा, घूमने फिरने के शौकीन हैं। इसे पूरा करने रैकी कर सुनसान रास्तों पर नकदी व जेवर ले जाने वाले व्यक्तियों को निशाना बनाते थे। सांवर के खिलाफ बदनोर में तीन और गुलाबपुरा में दो मामले दर्ज हैं। सांवरा गैंग को फरारी में शरण देता था।