6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भीलवाड़ा ने दिए 100 नए सीए

दी इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया ने शुक्रवार सुबह सीए फाइनल परीक्षा का परिणाम घोषित किया। भीलवाड़ा सेंटर से लगभग 100 विद्यार्थी सीए बने हैं। वहीं 44 वीं आल इंडिया रैंक भी पाई।

2 min read
Google source verification
भीलवाड़ा ने दिए 100 नए सीए

भीलवाड़ा ने दिए 100 नए सीए

दी इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया ने शुक्रवार सुबह सीए फाइनल परीक्षा का परिणाम घोषित किया। भीलवाड़ा सेंटर से लगभग 100 विद्यार्थी सीए बने हैं। वहीं 44 वीं आल इंडिया रैंक भी पाई।

शाखा अध्यक्ष निर्भीक गाँधी व सचिव सोनेश काबरा ने बताया कि भीलवाडा शाखा से हर्षिता सेनानी ने 547 अंक प्राप्त किए। वे देश में 44 वीं रैंक पर रहे। श्रुति जैन 514 नंबर लेकर जिले में दूसरे व कार्तिक काबरा 509 अंक के साथ तीसरे, जतिन पोरवाल 498 अंक के साथ चतुर्थ एवं अभिलाषा झंवर 496 अंक के साथ पांचवें स्थान पर रही। सेनानी का शाखा ने सम्मान किया। सांसद सीए सुभाष बहेड़िया, राजकुमार आंचलिया, पुनीत मेहता, मुरली अटल, विनीत जैन आदि उपस्थित थे। उधर, चित्तौड़गढ़ में पढ़ रहे भीलवाड़ा के मुदित भण्डारी ने पहले प्रयास में देशभर में 46वी रैंक पाई। पिता सुनील भण्डारी 1998 से सीए हैं। माता अंजू भण्डारी सीए प्रैक्टिस में सुनील का सहयोग करती है। शाखा सिकासा अध्यक्ष आलोक सोमानी ने बताया कि नए बने सीए का शनिवार सुबह 10:30 बजे पटेल नगर के आइसीएआइ भवन में सम्मान किया जाएगा।
अनिशा जैन बनी सीए
भीलवाड़ा की अनिशा जैन पुत्री धर्मेन्द्र कोठारी ने सीए बनी। अनिशा ने बताया कि माता - पिता व गुरुजनों के अथक प्रयास से यह सफलता प्राप्त की है।
---
मेहता का किया स्वागत
भीलवाड़ा. श्री अखिल भारतीय जैन संस्कार महिला मंच की राष्ट्रीय अध्यक्ष शकुंतला बोहरा ने बताया कि सिद्धार्थ मुनि द्वारा संस्थापित अखिल भारतीय जैन संस्कार मंच फाउंडेशन के तहत अखिल भारतीय जैन संस्कार महिला मंच की पदाधिकारियों एव सदस्याओ ने शांति भवन में पहुंचकर डॉ. समकित मुनि के दर्शन किए और धार्मिक चर्चा की। मंच की संरक्षिका मंजू पोखरना व राष्ट्रीय मंत्री मधु लोढ़ा ने कहा कि देश में जैन संस्कार मंच मानव सेवा जीव दया ,परोपकार की भावना के कार्य करते हुए बहुत आगे बढ़ रहे हैं। राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सुशीला सिपानी ने कहा कि जैन संस्कार महिला मंच गुजरात प्रांतीय अध्यक्षा श्वेता मेहता के भीलवाड़ा आगमन पर शांति भवन में गुरु दर्शन कर विचार रखें। उनका महिला मंच ने अभिनंदन किया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शीला खरवड ने बताया कि अध्यक्ष मोनिका लोढ़ा, प्रांतीय अध्यक्ष सपना तातेड़, महामंत्री ज्योति टिकलिया ,कोषाध्यक्ष प्रियंका चौधरी उपस्थित थी।