तीन पहली बार, तीन दोबारा
सहाड़ा से लादूलाल पितलिया, मांडल से उदयलाल भडाणा व शाहपुरा से लालाराम बैरवा पहली बार तो मांडलगढ़ से गोपाल खंडेलवाल, आसींद से जब्बरसिंह सांखला व जहाजपुर से गोपीचंद मीणा दूसरी बार विधानसभा पहुंचे हैं। इन छह विधायकों में से किसे मंत्री बनाया जाएगा, इसे लेकर गली-मोहल्लों में चर्चाएं जोर पकड़ने लगी है।