शहर से निकलने वाली कोठारी नदी आगे बनास नदी में मिल रही है। बनास का पानी भीलवाड़ा जिले के अलावा अजमेर, ब्यावर, किशनगढ़, जयपुर सहित अन्य शहरों को सप्लाई किया जाता है। शहर का लगभग 30 एमएलडी पानी प्रतिदिन नदी में छोड़ा जा रहा है। हालांकि एक खनन कम्पनी ने एसटीपी लगा रखा है, लेकिन प्लांट में जरूरत के आधार पर चलाया जाता है। शेष पानी कोठारी नदी में जा रहा है। वही सीवरेज का पानी भी इसी नदी में छोड़ा जा रहा है।