8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भीलवाड़ा नगर परिषद अब मुफ्त नहीं देगी ट्री गार्ड

भीलवाड़ा नगर परिषद इस बार पौधारोपण के लिए ट्री गार्ड निशुल्क नहीं देगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भीलवाड़ा

•

image

Suresh Jain

•

Updated: 15 Jul 2022, 11:26 AM IST

भीलवाड़ा नगर परिषद अब मुफ्त नहीं देगी ट्री गार्ड

भीलवाड़ा नगर परिषद अब मुफ्त नहीं देगी ट्री गार्ड

भीलवाड़ा नगर परिषद इस बार पौधारोपण के लिए ट्री गार्ड निशुल्क नहीं देगी। मानसून के आगाज के बावजूद परिषद ने अभी तक ट्री गार्ड के लिए टेंडर नहीं किए हैं। परिषद हर साल सैकड़ों ट्री गार्ड निशुल्क बांटती है।


सभापति राकेश पाठक का कहना है कि कोरोना काल को छोड़कर परिषद हर साल पौधे व ट्री गार्ड निशुल्क देती रही है लेकिन ट्री गार्ड का सही उपयोग नहीं हो पा रहा है। वे चोरी हो जाते हैं या स्मैकची उसे उखाड़ ले जाते और कबाड़ी को बेच देते हैं। इसके चलते परिषद ने पैसे लेकर ट्री गार्ड देना तय किया। यह भी निर्णय लिया कि अधिकांश ट्री गार्ड सीमेन्ट के बनाएंगे ताकि चोरी का डर न रहे। पार्षदों को भी निश्चित राशि देकर ट्री गार्ड दिए जाएंगे। इसके चलते पार्षद किसी को ट्री गार्ड देने से पहले पैसे लेकर यहां जमा करा सकेंगे। मांग के अनुसार जल्द ट्री गार्ड का टेंडर जारी करेंगे। अभी ट्री गार्ड की कीमत करीब 600 रुपए है। परिषद इसकी आधी कीमत लेकर ट्री गार्ड देगी।

उधर नगर विकास न्यास के कार्यवाहक उद्यान अधीक्षक जीतराम जाट ने बताया कि न्यास ने करीब 50 लाख के ट्री गार्ड का टेंडर किया। जल्द लोगों को निशुल्क ट्री गार्ड उपलब्ध कराएंगे। ये ट्री गार्ड न्यास क्षेत्र के लोगों को आधार कार्ड के आधार पर दिए जाएंगे।
हर साल बांटते हैं 11 हजार ट्री गार्ड

न्यास व परिषद की ओर से हर साल 80 लाख से एक करोड़ रुपए तक की लागत के ट्री गार्ड शहर के लोगों को निशुल्क बांटते है। दो साल कोरोना के कारण इनका वितरण नहीं हो सका। पांच साल की स्थिति देखे तो हर साल शहर में लगभग 11 हजार से अधिक ट्री गार्ड बांटे गए।
-------
लेंगे आधा शुल्क
ट्री गार्ड के टेंडर कर दिए। जल्द ट्री गार्ड आ जाएंगे। इस बार आम लोगों को ट्री गार्ड निशुल्क न देकर आधी कीमत में दिया जाएगा ताकि उसका सही उपयोग हो सके।
राकेश पाठक, नगर परिषद भीलवाड़ा