18 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सरकार की रोक के बावजूद न्यास ने मांगी निविदा

यूआईटी अधिकारी नहीं मानते सरकारी आदेश2.70 करोड़ के 12 काम के मांगे आवेदन
less than 1 minute read
Google source verification
सरकार की रोक के बावजूद न्यास ने मांगी निविदा

सरकार की रोक के बावजूद न्यास ने मांगी निविदा

भीलवाड़ा नगर विकास न्यास के अधिकारी राज्य सरकार के आदेश की परवाह नहीं करते। सरकार ने सभी विभागों में नए टैंडर पर हाल में रोक लगाई। इसके बावजूद न्यास ने करीब 2.70 करोड़ के 12 कार्यों के आवेदन मांगे हैं। न्यास ने 12 दिसम्बर को ऑनलाइन निविदा जारी की, जिसमें 2.70 करोड़ के 12 कार्य शामिल थे। 27 दिसम्बर तक संवेदकों से निविदाएं मांगी व खोलने की तारीख 28 दिसम्बर तय थी। हालांकि अभी निविदा खोली नहीं गई।

सरकार के आदेश
सरकार ने 22 दिसम्बर को आदेश दिए कि कोई भी विभाग अपने स्तर पर नए टैंडर जारी नहीं करें। जिनकी निविदा जारी हो चुकी है लेकिन कार्यादेश नहीं दिया, ऐसे काम शुरू नहीं होंगे। जिनमें कार्यादेश जारी करने के बाद काम शुरू नहीं हुआ, उनमें भी यह आदेश प्रभावी होगा। जिनकी प्रशासनिक स्वीकृति हो चुकी है, उनकी भी मुख्यमंत्री या मंत्री स्तर पर समीक्षा होगी। जो टैंडर जारी हो गए, वे भी निरस्त होंगे।

निर्देशों की करेंगे पालना
सरकार के आदेश से पहले ही निविदाएं जारी हो चुकी थी। निविदाएं 27 दिसम्बर तक मांगी थी। निविदा 28 दिसम्बर को खोलनी थी, लेकिन फिलहाल निविदा होल्ड कर दी। सरकार से जो भी आदेश आएंगे, इसकी पालना की जाएगी।
योगेश माथुर, अधीक्षण अभियन्ता, नगर विकास न्यास

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग