पुलिस अधीक्षक आदर्श सिधू ने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है। साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वालों के साथ सख्ती से निपटा जा रहा है। कानून को अपना काम करने दे, कानून अपने हाथ में ना ले। साथ ही उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि किसी भी तरह अफवाह पर ध्यान ना दें। सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखें। भ्रामक वीडियो तथा सूचनाएं सोशल मीडिया पर शेयर न करे। कलक्टर व एसपी राजीव गांधी सेवा केंद्र से मुख्य सचिव की बैठक में वीडियो कांफ्रेंसिंग से जुड़े। इस दौरान आसींद उपखंड अधिकारी संदीप काकड़, सहाड़ा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोवर्धन लाल खटीक, तहसीलदार आशीष सोनी, उप पुलिस अधीक्षक लक्ष्मण राम, विकास अधिकारी अमित जैन एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे।