18 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भीलवाड़ा का दर्द ना जाने कोय…

-मुख्य सड़कों पर भर रहा बरसात का पानी, सुगम निकासी नहीं -अंडरपास की इंजीनियरिंग हो रही फेल, बरसात में भर रहा पानी -उखड़ी सड़कों से परेशान हो रहे राहगीर, गड्ढ़ों से हो रहे हादसे
2 min read
Google source verification
भीलवाड़ा का दर्द ना जाने कोय...

भीलवाड़ा का दर्द ना जाने कोय...

भीलवाड़ा.

मानसून की बरसात ने वस्त्रनगरी के विकास की पोल खोल कर रख दी है। बरसात के दौरान पानी से लबालब प्रमुख सड़कों पर यातायात रेंगने लग रहा है। जाम के हालात बन रहे हैं। रेलवे रूट के इस पार से उस पार जाने के लिए बने अंडरपास में पानी भर रहा है। बरसाती नाले भी कचरे से अटे पड़े हैं। क्षतिग्रस्त नालों से पानी सड़कों पर आ रहा है। बड़ा सवाल यह है कि विकास के दावों वाला भीलवाड़ा शहर बदहाल क्यों हैं? नगर विकास न्यास एवं नगर निगम के अफसरों को शहर की बेहाली दिखाई क्यों नहीं दे रही। जनता खुद सीधे सवाल कर रही है कि आखिर उनकी परेशानियां कब खत्म होगी। राजस्थान पत्रिका ने तीन दिन तक शहर की पड़ताल की तो कई समस्याएं सामने आई।

थोड़ा ध्यान हटते ही हादसा

आजाद नगर क्षेत्र में सड़कें टूटी हुई है। गंगापुर तिराहे पर सड़क के बीच में बड़ा गड्ढा है। बरसात शुरू होते ही गड्ढों में पानी भरा है। लोगों का कहना है कि बरसात से पूर्व सड़कों की मरम्मत हो जानी चाहिए थी, लेकिन किसी ने ध्यान ही नहीं दिया।

गंदगी से अटे नाले, कुछ की दीवारें टूटी

बरसाती नालों की हालत भी खराब है। रोडवेज बस स्टैंड के निकट नाला कचरे व गंदगी से अटा पड़ा है। इससे सफाई व्यवस्था की पोल खुल रही है। इसके अलावा शहर की कुछ कॉलोनियों के बीच से गुजर रहे नालों की क्षतिग्रस्त दीवारों की भी सुध नहीं ली जा रही है। कुछ जगह अतिक्रमण भी है।

बरसात में ऐसे बिगड़ रहे हाल-

-मुख्य सड़कों व कॉलोनियों से पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं है।

-कलक्ट्रेट के निकट संचार निगम कार्यालय के बाहर पानी भर रहा है।

-सरस्वती सर्किल, चपरासी कॉलोनी में पानी भर रहा है।

-पुर रोड सहित अन्य जगहों पर सीवरेज कार्य के कारण परेशानी बढ़ी हुई है।

-कई क्षेत्रों की सड़कों पर गड्ढ़े परेशानी बढ़ा रहे हैं।

-रेलवे लाइन पर बने अंडरपास में पानी भर रहा है। यहां की इंजीनियरिंग फेल साबित हो रही है।

-रोड़वेज बस स्टैंड, पथिक नगर, बीएसएनएल ऑफिस से नेहरू गेट के निकट पानी भरने की समस्या है।

-पानी भरने के कारण मच्छरजनित बीमारियां पनपने का खतरा भी मंडरा रहा है।

सभापति राकेश पाठक बोले-समस्याएं हैं, समाधान कराएंगे

पत्रिका : भीलवाड़ा शहर में बरसात के दौरान हालात बिगड़ रहे हैं, क्या यह सिस्टम की लापरवाही नहीं है?सभापति : नगर परिषद बोर्ड का हरसंभव प्रयास रहता है कि जनता को परेशानी नहीं हो। बरसात जनित परेशानी के समाधान के सतत प्रयास किए जा रहे हैं। कुछ जगहों पर पानी भरने की समस्या है। वहां के पानी निकासी के स्थायी समाधान करवाए जाएंगे।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग